ब्रेकिंग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे किसानों के बीच चर्चा कर सुनी उनकी समस्या

कुपोषित बच्चो के लिए स्वास्थ्य-परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

खाटु श्याम मन्दिर पर फ़ाग उत्सव मनाया

सब जेल का न्यायाधीशों ने किया निरिक्षण, बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का भी हुआ आयोजन

110 मांदल पहुचे अमझेरा भगोरिया में,हेलिकॉप्टर से पहुचे उमंग सिंगार, प्रताप ग्रेवाल

सूचना

भगोरिया पर्व : 110 मांदल पहुचे अमझेरा भगोरिया में,हेलिकॉप्टर से पहुचे उमंग सिंगार, प्रताप ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Fri, Feb 27, 2026

अभिजीत पंडित

अमझेरा। शुक्रवार को नगर में भगोरिया पर्व उत्साह से मनाया गया। इस वर्ष भगोरिया में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक प्रताप ग्रेवाल हेलिकॉप्टर से भगोरिया में शामिल होने अमझेरा पहुंचे। दोपहर 4 बजे अमका झमक माता मंदिर के समीप बने हेलीपेड़ पर हेलिकॉप्टर लेंड हुआ। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। हेलीपेड से वाहनों का काफिला पुलिस थाने के पीछे मैदान पहुचा जहा बने मंच पर नेताओ ने पहुचकर मांदल दलो का पुरस्कार देकर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मांदल थाली बजाकर कार्यकर्ताओ के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरू सिंह बड़गोता, मोहन मुकाती, सचिन मोलवा, रोहित राठौड़ आदि अन्य मौजूद थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष मेडा सहित भाजपा नेता हुए शामिल-

मैदान में ही ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा बनाये मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा सहित पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित,

धर्मेंद मण्डलोई, सुनील गामड़, रवि पाठक, भगवानदास खण्डेलवाल, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, अर्पित शर्मा, जगदीश हजारी आदि अन्य उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने भी मांदल की थाप पर नृत्य किया।

110 मांदल हुए शामिल

आदिवासी समाज की परम्परा का अनूठा त्यौहार जिसमे हर बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां आकर्षक परिधान में सज धज कर भगोरिया मेले में पहुचे। जहा पारम्परिक मांदल की थाप पर नृत्य किया गया। मैदान में गोल चक्कर लगाकर नृत्य किया। भगोरिया में विभिन्न ग्रामों के 110 से अधिक मांदल दल पहुचे। मनावर चौराहा, मैदान में मेले का भी आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में खिलोने, खान पान सहित झूले चकरी लगे थे।

जागरूकता की पुलिस ने शपथ दिलवाई-

भगोरिया पर्व के दौरान पुलिस विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए नई पहल की शुरूआत की गई। शराब पीकर वाहन न चलाना, नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया साथ ही मनावर चौराहे एवं मेले स्थल पर कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगो को जागरूकता का संदेश दिया इस दौरान एडिशनल एसपी पारुल बेलपुरकर, थाना प्रभारी राजू मकवाना सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें