ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

चोरो की पुलिस को खुली चुनौती : 12 घंटे के भीतर लुट व चोरी की तीन वारदातो को दिया अंजाम,नमो इलेक्ट्रिक पर शटर उचकाकर की वारदात

Bakhtavar Express

Sun, Aug 3, 2025


राजोद। राजोद थाना क्षेत्र मे बीती रात्रि मे 12 घंटे के भीतर चोरो ने लुट एंव चोरी की तीन वारदातो को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
बरमंडल-लाबरिया मार्ग पर जहा शनिवार रात्रि मे 8.30 बजे बाइक सवार दंपति के साथ कट्टा अड़ाकर लुट की वारदात को अंजाम दिया तो राजोद मे सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर नमो इलेक्ट्रीक की दुकान पर शटर उचकाकर कॉपर वायर,स्क्रैप एंव गन मेटल चुरा लिये यही नहीं झिझोटा मार्ग पर लखन बैरागी एंव बद्रीलाल कावलिया की भैस भी चोरो ने चुराकर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकी पुलिस सक्रियता के साथ चोरो का पता लगाने मे जुट गई है।


जानकारी के अनुसार सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर दीपक अटोलिया की नमो इलेक्ट्रीक के नाम से दुकान है यहा पर चोरो ने शटर उचकाकर कापर वायर,स्क्रैप एंव गन मेटल चुरा लिया। घटना का पता सुबह करीब 7 बजे लगा जब दुकान के पीछे मालिक के घर का दरवाजा बहार से  लगा हुआ था उन्होने परिचीत को फोन कर बुलाया और दरवाजा खोलने को कहा जब वह आया तो देखा की दुकान का शटर उचका हुआ है। चोरो ने वारदात के दौरान घर का दरवाजा बहार से लगा दिया था। दुकान संचालक को सुचना दी घटना की जानकारी मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुॅचा मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया।
वही झिझोटा मार्ग पर किसान लखन बैरागी एंव बद्रीलाल कावलिया की भैस चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है।
इस प्रकार चोरो ने 12 घंटे के भीतर चोरी एंव लुट की तीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। हालांकि पुलिस भी तत्परता के साथ चोरो का पता लगाने मे जुट चुकी है।



विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें