ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

वारदात : श्रीराम मंदिर में चोरी,तीन चांदी के मुकुट चुराए,सीसीटीवी में कैद हुए अज्ञात बदमाश

Bakhtavar Express

Sun, Aug 31, 2025


लाबरिया। सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर स्थित ग्राम गोन्दिखेडा चारण मे बीती रात्रि मे चोरो ने श्रीराम मंदिर मे चोरी की वारदात कर तीन चांदी के मुकुट चुरा लिये।
जानकारी के अनुसार ग्राम के श्री राम मंदिर मे बीती रात्रि में करीब 1.15 बजे के लगभग चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता सुबह करीब 5 बजे लगा जब मंदिर के पुजारी बगदीराम बैरागी एवं श्रद्धालु सुबह मंदिर दर्शन के लिये पहुंचे तब मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मुकुट गायब थे। पुलिस को सूचना दी गई। राजोद थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया।


ग्रामीण नाथूलाल पुरोहित ने बताया की ग्राम में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे रात्रि मे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मंदिर की और रात्रि मे करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जाते हुए दिखे तथा उसी मोटर साइकल पर ये लागे वापसी 1.30 पर मंदिर की और से मुख्य सड़क  की और आते हुए दिखे। जिससे लगता है की इस समय के बीच इन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें