ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: राजोद थाना क्षेत्र के बोरदी में बदमाशों का आतंक,उपज बेचकर लौट रहे किसान के साथ लाखो की लूट,प्रकरण दर्ज, जांच जारी


राजोद। ग्राम बोरदी में स्थित घाटी पर एक किसान के साथ लूट की बडी वारदात हुई हैं, किसान अपनी उपज लेकर बदनावर अनाज मंडी में बेचने के लिए गया था। जहां से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक किसान को रोका था, बदमाशों ने किसान का मोबाइल फैंका तथा नकदी 1 लाख 66 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर राजोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले में कल रात में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम भी गठित की गई हैं।


जानकारी के अनुसार ग्राम बोलासा निवासी हरीश पिता नारायण पाटीदार अपने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-45 जी-2649 से सोयाबीन बेचने के लिए बदनावर अनाज मंडी आए थे, उपज बेचने के बाद किसान को 1 लाख 66 हजार 300 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ था, जिसे एक पॉलीथिन में रखकर किसान अपने वाहन से ही गांव की और लौट रहा था तभी माही डेम के पास बोरदी घाट पर पहुंचा, जहां पर पहले से ही 7 बदमाश रोड किनारे खडे थे। पिकअप को देखकर बदमाश ने कांच पर पत्थर सबसे पहले मारा, इसके कारण घबराकर किसान ने पीकअप रोका तो बदमाश अचानक गाडी की और दौड़ तथा वाहन की चांबी छीनकर किसान हरीश को उतारकर रोड किनारे लेकर गए, जहां पर बदमाशों ने रुपए को लेकर पूछताछ की थी। किसान हरीश के अनुसार गाडी की सीट के नीचे रखे नगदी रुपए बदमाश लेकर फरार हुए है।

संभवत बदमाश किसान का अनाज मंडी से ही पीछा कर रहे थे, क्योंकि बदमाशों को पता था कि किसान के पास मंडी से आए नगदी रुपए है। घटना दो दिन पहले 23 मई दोपहर के समय की हैं, किसान ने ही मामले में सूचना पुलिस को कल दी है। थाना प्रभारी रोहित कछावा के अनुसार किसान मंडी से गांव की और लौट रहा था तभी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी गई हैं, जल्द ही लुटेरों को अरेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें