ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: साप्ताहीक हाट बाजार मे आलु और धनिया खरीदना पडा मंहगा,सब्जी खरीद रहे डाक्टर औैर भाजपा नेता के 30 हजार रु किमत के मोबाईल शातिर बदमाशों ने चुराये,राजोद ओर लाबरिया मे भी स्प्रे पंप चुराए क्षैत्र मे शातिर चोरो का गिरोह सक्रिय

https://youtu.be/iAnJSGnlXWs

राजोद मे दुकान के बाहर रखे स्प्रे पंप को चुराती महिला

बरमंडल । साप्ताहिक हाट बाजार मे मोबाइल चोर फिर सक्रिय हो चुके है। रविवार को बरमडल मे साप्ताहिक हाट बाजार मे शातिर बदमाशों ने सब्जी खरीद रहे डॉ. ओम प्रकाश सोनी एवं भाजपा नेता मुकेश शर्मा के 30 हजार रू मूल्य के स्मार्ट फोन पलक झपकते ही गायब कर सनसनी फैला दी।


जानकारी के अनुसार  बरमंडल मे रविवार को  साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। कचहरी चौक पर सब्जियों की दुकान है जहा पर लोग सब्जियों की खरीदारी करते है। रविवार को दोपहर मे करीब चार बजे  के लगभग बाजार मे खरीदारों की भीड़ थी इस दौरान नर्मदा ग्रामीण बैंक के सामने सब्जी दुकान पर से डाॅ ओमप्रकाश सोनी आलु खरीद रहे थे। इसी दौरान शातिर बदमाश ने उनकी उपर की जेब मे रखा वन प्लस नोट 2  5 जी मोबाईल करीब 30 हजार का चुरा लिया। श्री सोनी ने 25 रू के 1 किलो आलु खरीदे औैर पलक झपकते ही बदमाश ने उनके 30 हजार रु मूल्य के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सब्जी खरीद कर जब श्री सोनी घर पर गये तो जैब मे हाथ डाला तो मोबाइल नहीं मिला। फोन लगाया तो स्विच आफ आ रहा था।

तभी बाजार मे गए और तलाश करने लगे तो पता चला की कुछ देर पहले भाजपा नेता मुकेश शर्मा का मोबाइल भी इसी तरह राम मंदिर के सामने से चोरी हो गया है। श्री शर्मा धनिये की दुकान पर 10 रू का धनिया खरीद रहे थे और इस दौरान शातिर बदमाश ने उन्हे भी चकमा देकर उनका भी वन प्लस नोट 2 मोबाइल चुरा लिया। जहा से मोबाइल चोरी हुए वहां से दोनों की दूरी महज 100 फीट के करीब होगी वही वारदात के बीच 5 से 10 मिनट का अंतर बताया जा रहा है। 

यही नहीं इस तरह चोरी की घटनाएं राजोद जैसे बडे ग्राम मे बढ रही है। पांच दिन पूर्व राजोद के मुख्य बाजारों मे दुकानों के बाहर रखे सामानो पर भी शातिर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने घटना के सीसीटीवी फुटेज देते हुए बताया की दुकान के बहार कीटनाशक दवाई छिडकने के स्प्रे पंप बिक्री के लिये रखे रहते है। एक महिला धिरे से पंप उठाती है और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा पुरुष आता है और दोनो सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते है। क्षेत्र मे पुरुष और महिलाओं की यह गैंग पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है तथा वारदातो को अंजाम दे रहे है। 

वही लाबरिया मे लक्ष्मीनारायण मारू  की हार्डवेयर की दुकान पर से भी इसी तरह एक महिला और दो पुरूषो ने स्प्रे पंप चुराकर वारदात को अंजाम दिया है। श्री मारू ने बताया की दुकान पर कुछ ग्राहक खडे थे उनसे बात कर रहा था तभी इन बदमाशो ने स्प्रे पंप चुरा लिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें