: कल्याणपूरा पर कलंक लगाने आई थाना प्रभारी कौशल्या, न जनता से संवाद ….न हो रही आमजन की सुनवाई
Admin
Fri, Feb 17, 2023
स्थिति ऐसी की शांति समिति की बैठक में पहुचे 8 लोग….
कल्याणपुरा। एक तरफ जिले के पुलिस कप्तान आम जनता से संवाद करने के किए गांव गांव जाकर बैठक कर उनसे सम्पर्क कर रहे और समाज मे फैली कुरूतियो को दूर करने की कोशिश कर रहे है…..वही जिले के कल्याणपूरा थाने की थाना प्रभारी कौशल्या चौहान अपनी मन मर्जी से थाना चला रही है थाने पर न जनता की सुनवाई हो रही है न जनता से मेडम का संवाद है जिस कारण थाना क्षेत्र के लोग काफी परेशान है मेडम को प्रभार लिए एक महीना ऊपर हो गया पर मेडम है कि सुनने को तय्यार नही है……इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि मेडम एसपी साहब की मेहनत पर पानी फेरते हुए नजर आ रही है।
मेडम आपने तो इतिहास रच दिया
7 हजार गांव की आबादी बैठक में पहुचे 8 लोग
जिन्हा थाना प्रभारी कौशल्या ने इस बार एक नया इतिहास रचा है यह इतिहास हमको इसलिए बताना पड़ रहा है क्यो की गांव की जनसंख्या 7 हजार है और थाना छेत्र के गांव की संख्या मिला दे तो 50 हजार के सभी अधिक है ….कल जब थाना छेत्र की शांति समिति बैठक थाना प्रभारी ने बुलाई जिसमे मात्र गिनती के 8 लोग ही पहुचे ओर बैठक का इति श्री हो गया…. आखिर इतने बड़े गांव से मात्र 8 लोग पहुचे यह अपने आप मे एक सोचने का विषय है पहले कभी भी ऐसा हुआ नही है अभी तक देखा जाए तो हर बैठक में पूरे गांव के वरिष्ठजन व्यापारी बुद्धिजीवी समाजसेवी लोग आते है पर इस बार बैठक में कोई भी नही आया ….जिसको लेकर जनचर्चा है कि मेडम का आम जनता से सँवाद ही नही है मेडम अपनी मस्ती में मस्त है जिस कारण पुलिस विभाग की बैठक का यह हाल हुआ…जो कही न कही एक नया इतिहास बना गया….ऐसे मव अंदाज लगया जा सकता है कि मेडम आगामी त्योहारों पर होने वाले हुड़दंग विवादों पर कैसे अंकुश लगा पाएगी…?
एसपी साहब यंहा पुलिस ही अपनी रक्षा नही कर पा रही
तो जनता की रक्षा कैसे होगी
अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब थाना परिसर कल्याणपूरा में दो पक्षो का आपसी विवाद हुआ जिसमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने लगे जिसमे पुलिस पर भी पथराव शुरू हो गया और दो पुलिस कर्मि लहलुहान हो गए और जब ज्यादा विबाद बढ़ने लगा तो थाने का गेट बंद कर जनता के रक्षक की गेट बंद करने लग गए…. ऐसे में जनता के रक्षक ही
मार खाए तो जनता कहा जाए …वही थाना परिसर में कई बार ऐसे विबाद हो चुके है पर थाना प्रभारी इस ओर ध्यान नही दे पा रही है….पास ही बच्चो का स्कूल भवन है ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो इनकार नही किया जा सकता……अभी इतना ही जल्द ही मेडम के भ्र्ष्टाचार खुलेगी पोल…..क्यो मेडम ने हर थानों पर रचा है इतिहास ..?
विज्ञापन
विज्ञापन