ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: हिंदू - मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत कालेशाह दाता रहमतुल्लाह अलेह का चार दिवसीय उर्स 25 मई से

Admin

Thu, May 4, 2023

चादर पेश कर होगी उर्स शुरुआत,देश के प्रसिद्ध कव्वाल देंगे प्रस्तुति।

सरदारपुर -नगर के तहसील कार्यालय के समीप स्थित हजरत काले शाह दाता के मजार शरीफ पर चार दिवसीय उर्स 25 मई गुरुवार से शुरू होगा। जिसमें प्रतिदिन लंगर ए आम का प्रोग्राम सहित सूफियाना कव्वाली का भी आयोजन होगा जिसमें देश के मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश कर समा बांधेगे । चार दिवसीय उर्स की जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के सदर सलमान रफीक खान और नायब सदर बलराम यादव, अंबर गर्ग ने बताया कि हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक इस उर्स के अवसर पर 25 मई को शाम 5 बजे सरदारपुर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह के साथ हिंदू मुस्लिम भाइयों द्वारा मजार शरीफ पर चादर पेशकर उर्स की शुरूआत की जाएगी जिसमें 25 मई गुरुवार को महफिल ए कव्वाली में देश के मशहूर कव्वाल मुनव्वर मलिक बेटमा, सलीम आफताब जावरा, 26 मई शुक्रवार को सलीम अल्ताफ जावरा, सलीम झंकार ग्वालियर, आमिल आरिफ मेरठ, 27 मई शनिवार को मुकर्रम वारसी भोपाल, सरफराज चिश्ती संभल (मुरादाबाद) एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश करेंगे। 28 मई रविवार सुबह को महफिले रंग का प्रोग्राम आयोजित होगा साथ ही उर्स का समापन भी होगा , समापन पर भाईचारे और देश की खुशहाली की दुआएं मांगी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें