: आज होगी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
Admin
Thu, Feb 9, 2023
अमझेरा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान मे जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज होगा। अमझेरा नरेश राव बख्तावर सिंह जी के 166 वे बलिदान दिवस 10 फ़रवरी पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक समन्वयक स्वप्निल देशमुख ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे 24 टिम भाग ले रही है। अजय शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 7777 रुपये पूर्व जनपद सदस्य नीलांबर शर्मा की ओर से द्वितीय पुरस्कार लखन बुंदल सरपंच ग्राम दिलावरा की ओर से प्रदान किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन