ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: माही उपमुख्य बांध की नहर मे मिली लाश,पुलिस ने शुरू की जांच,हत्या का आशंका

Admin

Tue, Feb 14, 2023

सरदारपुर। ग्राम जोलाना क्षेत्र अंतर्गत माही उपमुख्य बांध (कालीकराई ) की नहर में एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोलाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा में स्थित कालीकराई बांध की नहर से आज सुबह के समय एक युवक शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां शुरुआती जांच में युवक की पहचान राकेश पिता धुमसिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम नयापुरा के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, टीआई प्रदीप खन्ना, एफएसएल अधिकारी मयूरी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। मृतक के भाई मुकेश के अनुसार मृतक राकेश कल रात्रि से घर नहीं पहुंचा था। क्षेत्र के लोगों से सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी।
एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें