ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कलेक्टर और एसपी ने किया सरदारपुर विधानसभा के संवेदनशील व अति-संवेदन शील मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण,आईआईटी सरदारपुर के स्ट्रॉंग रुम में ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के तरिके की ली जानकारी

Admin

Sun, Sep 3, 2023

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधिक्षक मनोज कुमार सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम  राहुल चौहान व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार  मुकेश बामनिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नायब तहसीलदार अमझेरा  पंकज यादव  के साथ संवेदनशील व अति-संवेदन शील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

सबसे पहले अधिकारी अमझेरा के महाराव बख्तावर सिंह शा. उमावि में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अमझेरा के थाना प्रभारी  संजयसिंह बेस से चर्चा करते हुए जानकारी ली गई। तत्पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक धार द्वारा शा.बा.उ.मा.वि. सरदारपुर व आईआईटी सरदारपुर का स्ट्रॉंग रुम में ईवीएम मशीनों को सुरक्षित तरिके से रखने हेतु निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व पुलिस अधिक्षक के द्वारा एसडीएम रिटर्निंग ऑफिसर  राहुल चौहान व एसडीओपी आशुतोष पटेल को स्कूल की बॉऊण्ड्रीवॉल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गए।  साथ ही  कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह एसडीओपी के साथ सयुक्त रुप से भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करे साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें। 

 निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के निर्वाचन शाखा प्रभारी  हेमंत राठौर, संजय कुमार बघेल, गंभीरसिंह व अमझेरा के निर्वाचन सुपरवाइजर  सुशील कुमार खंडेलवाल व निर्वाचान सुपरवाइजर  कैलाश चन्द्र बघेल एवं समस्त मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल अधिकारी  प्रवीणकुमार पंचोली, सदाकत खान,शेहजाद अली सैय्यद, धीरज चौहान, पवन परिहार, गेन्दालाल कामलिया अपने अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें