ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: <em>धार नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज</em>

Admin

Sun, Feb 12, 2023

अध्यक्ष श्रीमती नेहा महेश बोड़ाने तो उपाध्यक्ष मयंक म्हाले निर्वाचित हुए

धार । भाजपा ने धार नगर पालिका पर अपना कब्‍जा जमा लिया है। पार्षदों का बहुमत प्राप्‍त करने के बाद रविवार को नगर पालिका अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सुबह 9 बजे अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन पर सभी पार्षदों को जानकारी दी गई और संगठन हित में मतदान करने की अपील की। भाजपा से अधिकृत उम्‍मीदवार के तौर पर वार्ड नं 2 पार्षद श्रीमती नेहा महेश बोड़ाने ने पद का बहुमत हासिल किया। निर्वाचन के दौरान भाजपा की नेहा बोड़ाने को 30 में से 19 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की मीना शांतु डोड को 10 वोट ही आए। वहीं 1 वोट निरस्त हो गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत वार्ड नं 25 पार्षद 31 वर्षीय मयंक म्हाले ने 10 वोट से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी व कलेक्‍टर प्रियंक मिश्रा ने परिणाम की घोषणा कर जीत का प्रमाण पत्र भेंट किया।

घोषणा के बाद समर्थकों में जश्‍न का माहौल शुरू हो गया। नपा परिसर में ढोल ताशों पर कार्यकर्ता थिरके लगे। बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर से नगर के प्रमुख मार्गों से विजय जुलुस निकाला।भाजपा की कुशल रणनीति और संगठन की मजबूती के चलते भाजपा ने नगर पालिका धार पर पांच साल का सूखा खत्‍म करते हुए अपनी जीत दर्ज की।
धार को बनाएंगे नंबर 1 : नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष नेहा बोड़ाने ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि मिलकर धार के विकास के लिए काम करेंगे। यह जीत सभी मतदाताओं और पार्षदों की जीत है। हम मिलकर धार को नंबर 1 बनाने के लिए प्रयास करेंगे। ध्‍यान रहे नेहा बोड़ाने पहली बार पार्षद चुनकर आई है। वार्ड 2 से चुनी गई नेहा ने 525 मतों से जीत दर्ज की थी। शिक्षा बीएससी कर रखी है।

विजय जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कन्हैयालाल यादव विश्वास पांडे आशीष गोयल मनोज ठाकुर नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर एवं नितेश अग्रवाल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,जितेंद्र अग्रवाल, कालीचरण सोनवानिया अजीत जैन रवि मेहता लक्ष्मण पटेल विपुल चोपड़ा संजय मकवाना मनीष मकवाने सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें