ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: सडक हादसे मे मृत किसानों के घर शोक संवेदना व्यक्त कर मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी जन हितैषी छवि को किया और अधिक मजबूत


चार घंटे पूर्व मिली सीएम के आगमन की सूचना,कम समय मे सारी तैयारी पूर्ण कर प्रशासन एंव पुलिस ने दिया नेतृत्व क्षमता का परिचय  

आरिफ शेख
सरदारपुर। मंडी मे गेहूं लेकर जा रहे चार किसानों की आयशर वाहन की चपेट मे मौत होने के बाद सरदारपुर तहसील के छोटे से गांव रालामंडल मे शोक संवेदना व्यक्त करने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जन हितैषी छवि को और अधिक मजबूत कर लिया। कहा गया है की राजा वही अच्छा जो अपनी प्रजा के सुख दुख मे उसके साथ खड़ा हो। वैसे चुनावी साल है विरोधी भले ही आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हो लेकिन गुरुवार को जिस तरह अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरदारपुर तहसील के गांव रालामंडल मे मुख्यमंत्री के आगमन की खबर लगी अचानक यह गांव सुर्खियो मे आ गया । गांव मे पहली बार बडी मात्रा मे पुलिस बल एवं अधिकारियों के वाहनों का काफिला एवं सीएम के  हेलीकॉप्टर का आगमन किसी बड़े सपने के सच होने से कम नही था। मुख्यमंत्री भले ही यहां पर 30 मिनट रुके हो लेकिन इस तीस मिनट मे अपनी जन हितैषी एवं किसान हितैषी  छवि को अधिक मजबूत किया है।

जिस तरह मुख्यमंत्री ने यहां पर अचानक आकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया वही घर मे जाकर  चारों किसानों की पत्नियों को बहनो की तरह दुलाकर कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दैकर उनके लिये स्थाई रोजगार की व्यवस्था करने की बात कही वही बच्चे को  गोद मे  बिठाकर दुलार किया एवं पूरे हादसे की जानकारी परिजनों से ली।

कम समय मे तैयारी कर आला अधिकारीयो ने दिया प्रशासनिक क्षमता का परिचय- वैसे सीएम का आगमन कहीं पर भी होता है तो उसके लिये कम से कम 24 घंटे पहले ही सूचना मिल जाती है। लेकिन गुरुवार को मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना जिले एवं तहसील के अधिकारियों को मात्र 3 से 4 घंटे पूर्व ही मिली। इतने कम समय मे हेलीपैड के निर्माण सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का जुटना किसी ढेडी खीर से कम नही था।
रालामंडल गांव दसाई-कानवन मुख्य मार्ग से करीब 4 किमी अंदर है वही सड़क भी जर्जर थी जिस पर आवागमन कर सुरक्षा व्यवस्था के तमात संसाधन जुटाकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी बेहतर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इसमें जिले एवं तहसील के आला अधिकारियों से लेकर छोटे स्तर के कर्मचारी के योगदान  तारीफे काबिल नजर आया। 

-​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें