ब्रेकिंग

किसान से लूटा ट्रेक्टर पुलिस ने जंगल से किया जप्त,अज्ञात आरोपी छोड़कर भागे

हर परेशानी में देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री खड़े है मंत्री सवित्री ठाकुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान में किया पौधा रोपण

उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,ढोल-ढमाके के साथ निकला चल समारोह

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी वार्षिक साधारण आमसभा

सूचना

अमझेरा : किसान से लूटा ट्रेक्टर पुलिस ने जंगल से किया जप्त,अज्ञात आरोपी छोड़कर भागे

Bakhtavar Express

Fri, Oct 2, 2026

अमझेरा। विगत दिनों पास के ग्राम बांदेडी से खेत मे हकाई जुताई कर रहे किसान से मारपीट कर अज्ञात बदमाश ट्रेक्टर लूट कर भाग गए थे । जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ट्रेक्टर की तलाश की गई थी।

प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि 28 सितम्बर को फरियादी पुष्कर धनगया ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि में खेत मे हकाई जुताई का कार्य कर रहा था तभी रात्रि में अज्ञात चोर आये और मारपीट कर मेरा मोबाइल फोन और ट्रेक्टर चुरा कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की गई जिसके बाद अज्ञात बदमाश 7लाख 50 हजार किमत का ट्रेक्टर कल्टीवेटर सहित हातोद मिण्डा के जंगल मे छोड़ गए जिसे पुलिस जप्त कर थाने लाई है । चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश की का रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजू मकवाना की टीम के उनि प्रमोद चौहान , उनि जितेन्द्र नरवरिया, उनि दिलिप खाण्डे , सउनि मुकेश कुमार अंलसे , सउनि दिवाकरसिह बैंस प्र.आऱ. दिनेश भाभर, , कमल डामोर , लालसिह भाभर, निरज कुमार जाट, रमेशचन्द्र नायक, राहुल चौहान की लुटा गया ट्रैक्टर जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें