ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

प्रवचन : कल शाम को आएंगे राधे राधे बाबा कम्युनिटी हाल में 17 को प्रवचन होंगे

Bakhtavar Express

Tue, Jul 15, 2025

सरदारपुर। अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा के महन्त प्रमुख और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या ट्रस्टी के प्रवक्ता राधे-राधे बाबा कल बुधवार शाम को सरदारपुर पहुंचेंगे। इनके नगर आगमन को लेकर हरिओम मंडल, भागवत सत्संग समिति मे उत्साह है। सत्संग समिति के राजेंद्र ग्रेवाल, शैतानसिंह चौहान ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे राधे राधे बाबा का बदनावर चौपाटी मार्ग पर स्वागत करके नगर प्रवेश करवाया जाएगा। गुरुवार सुबह 11 बजे भोपावर मार्ग पर स्थित कम्यूनिटी हाल में पादपूजन और सम्मान कार्यक्रम होगा। इसके तत्पश्चात दोपहर 12 से 4 बजे बाबा के मुखारविंद से अमृत ज्ञान प्रवचन होंगे। सत्संग समिति ने बताया कि इस आयोजन हेतु तैय्यारिया कर ली गई है। हरिओम मंडल और सत्संग समिति ने नगरवासियों से धर्म लाभ लेने के लिए अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें