ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

शून्यकाल एवं ध्यानाकर्षण के माध्यम से शासन का ध्यान करवाया आकर्षित : विधायक ग्रेवाल ने सरदारपुर मे स्टेडियम निर्माण की मांग को मध्यप्रदेश विधानसभा मे उठाया

Bakhtavar Express

Fri, Aug 1, 2025

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरदारपुर मे स्टेडियम निर्माण की मांग को मध्यप्रदेश विधानसभा मे पूरजोर तरीके से उठाया। विधायक ग्रेवाल ने मानसून सत्र मे शून्यकाल एवं ध्यानाकर्षण के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ग्रेवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा मे कहा कि प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर में फुटबाल के उदीयमान खिलाड़ी किशोर मैदान पर नहीं, बल्कि धूल, कीचड़ और कूड़े पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जहाँ से फुटबॉल के एक बालिका ज्योति चैहान द्वारा 4 बार भारतीय टिम का प्रतिनिधित्व किया एवं विगत 12 वर्ष में सरदारपुर खेल परिसर मैदान से 310 से अधिक खिलाड़ियों ने राज्य स्तर एवं 155 से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सरदारपुर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया लेकिन फुटबाल के सितारे बर्बाद मैदान पर रो रहे हैं। यहाँ के लिए स्टेडियम का कई वर्षों से ज्यादा समय से अटका हुआ है कलेक्टर धार द्वारा पत्र क्रमांक 5624 दिनांक 08.05.2025 एवं प्रश्नकर्ता द्वारा पत्र क्रमांक 210 दिनांक 14.05.2025 को आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल को भेजा गया था सरदारपुर को अपनी गहरी फुटबॉल संस्कृति के लिए जाना गया है वही इन्डोर स्टेडियम के लिए भी भूमि आवंटित नही हुई है। सरदारपुर का खेल परिसर मैदान जहाँ लगभग सेंकड़ो लड़के और लड़कियाँ अपने हुनर को निखारते हैं, उपेक्षित अवस्था में है। यह ऊबड़-खाबड़, धूल भरा, बिना सुविधा जमीनी हकीकत यह है यहाँ खिलाड़ियों को गर्मियों में एलर्जी होती है और मानसून के दौरान जब मैदान कीचड़ से भर जाता है, तो उन्हें चोटें लग जाती हैं। इस इलाके से 155 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं, जिनमें से ज्यादातर आदिवासी और दलित समुदायों से हैं। जिस मैदान ने 155 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, सरकार की उदासीनता गम्भीर चिंता का विषय है। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शासन से सरदारपुर मे शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण की मांग की है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें