ब्रेकिंग

हर परेशानी में देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री खड़े है मंत्री सवित्री ठाकुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान में किया पौधा रोपण

उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,ढोल-ढमाके के साथ निकला चल समारोह

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी वार्षिक साधारण आमसभा

डोल ग्यारस पर्व पर ख़लीफ़ा अंसार लाला ने अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत किया

सूचना

सेवा, संकल्प अभियान : हर परेशानी में देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री खड़े है मंत्री सवित्री ठाकुर

Bakhtavar Express

Thu, Oct 1, 2026

अनवर मंसुरी @ नागदा (धार)। विकसीत भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को कदम से कदम मिलाकर देश के प्रधानमंत्री के साथ चलना होगा। हर परेशानी में देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री खड़े है, यह पहली बार देखने को मिला है। महिलाओं, युवाओं को रोजगार के सुअवसर, नवोदय विद्यालय, हॉस्पिटल, होस्टल, मेडिकल सुविधा के साथ-साथ जिले को मिली सबसे बड़ी सौगात रेल व मेगा मित्र पार्क ने क्षेत्र को मजबूती प्रदान की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चलाये जा रहे सेवा, संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का स्वागत कर हम सब गौरवान्वित है। उक्त बातें सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित हितग्राही सम्मेलन एवं सेवा यात्रा के स्वागत में मण्डी प्रांगण नागदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कही। कार्यक्रम में प्रदेश यात्रा प्रभारी संगीता यादव, पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, रूट यात्रा प्रभारी शशांक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, डॉ. प्रहलादसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष सुनिल मोदी, प्रेमचन्द परमार, मण्डल अध्यक्ष दिलीपसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र राठौड़, जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, संतोष मोदी, सरपंच पन्नालाल कोली, महेश मेहरा राकेश चौहान मंचासीन थे।

अतिथियों द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों व बाइक यात्रियों का स्वागत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला एवं दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत उद्बोधन देते हुए पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि मोदी जी के संदेश को लेकर एक बड़ी यात्रा तय कर युवाओं ने जो देश के प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को सेवा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। रूट यात्रा प्रभारी शशांक शर्मा ने निकाली जा रही सेवा यात्रा को लेकर अपने विचार साझा करते हुए देश के प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में किये कार्याे का उल्लेख व यात्रा के दौरान आम जनमानस से किये गए संवाद को साझा किया। वहीं मंच से हितग्राहियों से भी उन्हें मिली सुविधाओं को लेकर संवाद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय चेतना का तेज है व देश को मजबूत, पराकर्म व पुरूषार्थ के साथ शिखर तक ले जाएगी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पहुँची बाईक यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शासन की योजना से लाभान्वित कु. संगीता परमार, भगवानदास, दिलीपसिंह ने योजना से मिले लाभ व अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में एसडीएम बदनावर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ, राजस्व निरीक्षक, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। अंत में उपस्थित जन समुदाय ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के कुलदीप जाट ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह सोलंकी ने माना। कार्यक्रम के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंडी प्रांगण स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान नर्मदेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें