ब्रेकिंग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान में किया पौधा रोपण

उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,ढोल-ढमाके के साथ निकला चल समारोह

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी वार्षिक साधारण आमसभा

डोल ग्यारस पर्व पर ख़लीफ़ा अंसार लाला ने अखाड़ों के उस्तादों का स्वागत किया

अमझेरा के गौरव और ₹3100 करोड़ की रेलवे विसंगति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, टेंडर रोकने की मांग

सूचना

श्रीमद् भागवत कथा : उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,ढोल-ढमाके के साथ निकला चल समारोह

Bakhtavar Express

Thu, Sep 24, 2026

अमझेरा- नगर के श्रीराम चौक स्थित भागवत भवन में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। छोटे से बालक को कान्हा बनाकर सुसज्जित टोकरी लेकर चल समारोह ढोल-ढमाके के साथ निकाला गया। जिसमें कथावाचक डॉ.रामप्रीय महाराज जोधपुर,महंत घनश्यामदासजी महाराज, विश्वमंगल धाम तारखेड़ी के गुरूजी ऋषिदास महाराज सम्मिलीत हुए। रास्ते में श्रद्धालु नाचते गाते हुए चले। चल समारोह भागवत पहुंचा जहॉ दही माखन मटकी फोड़ी गई एवं सभी के द्वारा नृत्य कियाा गया एवं कान्हा बने बालक को दुलार किया गया व नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारे लगाये गये । आरती उतार कर माखन मिश्री की प्रसादी का वितरण किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें