माता मेंलडी गुजरात से कल आएगी अखंड ज्योत : मां शारदे नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, माताजी मंदिर से पंचमुखी चौराहा तक लगाए गए अभिनंदन स्वागत द्वार
Bakhtavar Express
Tue, Oct 6, 2026
सरदारपुर। मां शारदे नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत 11 अक्टूबर को शोभायात्रा के साथ शुरू हो जाएगी। युवा नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष रितेश वैष्णव ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाने के लिए समिति द्वारा रविवार को दुर्गा माताजी मंदिर पुजारी अजय भट्ट, श्रीराम मंदिर पुजारी राजेश मिश्रा द्वारा समिति कार्यकर्ताओं की एक टीम अखंड ज्योत के लिए रविवार को मंगल कामना के साथ गुजरात की माता मेंडरी रवाना किया गया।

पदयात्रा करते हुए अखंड ज्योत बुधवार रात तक सरदारपुर आएगी। अखंड ज्योत के आगमन पर मारु समाज श्रीराम मंदिर में रखी जाएगी। समिति अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि 11 अक्टूबर एकम को शुभ मुहूर्त में गाजे-बाजे के साथ अखंड ज्योत की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकालकर नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित माताजी गरबा पंडाल में विधि-विधान से माताजी की घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि महोत्सव के लिए समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही है, समिति सदस्य कार्यकर्ताओं द्वारा माताजी मंदिर से पंचमुखी चौराहा तक श्रद्धालुओं के प्रति अभिनंदन स्वागत द्वार लगाने के साथ आकर्षक विद्युत साज-सज्जा दी जा रही है। इधर आदर्श नवदुर्गा बस स्टैंड समिति के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि इस बार 45 वे वर्ष में प्रवेश करने के साथ माता घटस्थापना की जाएगी। नवदुर्गा महोत्सव मनाने के तहत बस स्टैंड से पंचमुखी चौराहा तक विधूत सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन