ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: शातिर महिलाओ ने सरदारपुर मे ज्वेलर्स की दुकान पर दिखाई कलाकारी,सोने के कांटे दिखाने का बोलकर मॅुह मे दबा लिये 8 कांटे,सीसीटीव्ही फुटेज मे दिखी महिलाओ की कलाकारी

सरदारपुर। नगर के मैन बाजार में ज्वेलर्स मोहनलाल सोनी के यहां रविवार को दो महिला आई व्यापारी से कहा भैय्या सोने के कांटे दिखाना इस पर व्यापारी सोनी ने महिला को बिठाकर दो, तीन काटे के पत्ते निकालकर दिखाएं और व्यापारी सोनी अपने काम में लग गए।

इस बीच मौका देखकर एक महिला ने सोने के 8 (नग) कांटे मौका देख एक एक करके मुंह में गप कर दबाए रखें रही। काम होने बाद कहा जैसा चाहिए वैसा नही कहकर उठकर चलती बनी और व्यापारी के आंखों में धूल झोंक गई। दोनों महिला के जाने के बाद पता चला की पत्ते में कांटे कम दिखाई दे रहे है तो व्यापारी सोनी ने सीसी कैमरा फूटेज खंगालकर देखा गया तो एकं महिला द्वारा 8 काटे नग मुंह में दबाए चल रखीं थीं।

ज्वेलर्स व्यापारी सोनी के पुत्र अशोक सोनी ने बताया कि सीसी कैमरा देखने पर पता चला कि दोनों महिला 9 बजकर 55 मिनट पर आई थी और 9 बजकर 59 पर निकल गई। यानि 4 मिनट में दूकान से बाहर हो चुकी थी। सोने के गए 8 काटे नग की कीमत 20 हजार है। सोनी ने बताया महिला सरदारपुर क्षेत्र की नहीं होते हुए बाहरी क्षेत्र की बताईं जा रही है। महिला के चमत्कार से सोनी परिवार भी दंग रह गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें