ब्रेकिंग

स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया शान से लहाराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा कावड़ यात्रा,जगह - जगह हुआ स्वागत

माही मुख्य बांध पर निकली तिरंगा रैली,तिरंगे की रोशनी से सजाया दोनों बांधों को

मुख्य आयोजन मे विधायक ग्रेवाल ने फहराया तिरंगा,परेड की ली सलामी,सिविल अस्पताल मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,जिला जज ने फहराया तिरंगा

सूचना

वारदात : कानवन क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bakhtavar Express

Sat, May 16, 2026

कानवन (धार)। थाना कानवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई बोलेरो पिकअप वाहन भी बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राहुल पिता तेजा उर्फ तेजालाल डामर (26 वर्ष) निवासी ग्राम सांगवी पीपलीपाड़ा, थाना बदनावर, जिला धार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई 2026 को सुबह लगभग 10:30 से 12:30 बजे के बीच चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनका बोलेरो पिकअप वाहन भाड़े पर लिया। इसके बाद ग्राम खिलैड़ी-दसई रोड स्थित टकरावदा के कच्चे मार्ग पर उनके साथ मारपीट कर बोलेरो पिकअप (कीमत लगभग 8 लाख रुपये), उसमें रखे सीमेंट पाइप (कीमत 8 हजार रुपये) एवं मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) लूटकर फरार हो गए।

इस मामले में थाना कानवन में अपराध क्रमांक 167/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल वेलापुरकर एवं एसडीओपी बदनावर अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार बारिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके आधार पर आरोपी आकाश पिता संतोषदास वैष्णव (20 वर्ष) निवासी ग्राम पंचमुखी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP 04 GB 2625) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों मनोज, विकाश एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही यह भी सामने आया कि बोलेरो के पूर्व मालिक जीवन पिता विक्रम निवासी कराडिया ने साजिश रचकर यह लूट करवाई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी आकाश को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी आकाश पूर्व में भी थाना कानवन के अपराध क्रमांक 214/2025 में फरार था, जिस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना कानवन पुलिस टीम सहित साइबर सेल धार के आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान एवं शुभम शर्मा की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें