ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार,पीकअप वाहन एक लोहे का पंजा व फलाव जप्त किया

Admin

Sun, Jul 21, 2024


अमझेरा। विगत दिनों फरियादी मुन्नालाल पिता अम्बाराम कटारा निवासी कोटडाखुर्द द्वारा पुलिस चौकी दसई पर सूचना दी कि मेरे खेत पर बनी कच्ची टापरी में से अज्ञात व्यक्ति एक लोहे का पंजा एवं लोहे का फलाव चोरी कर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी दसई थाना अमझेरा पर अपराध दर्ज किया गया एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुवे घटना के कुछ ही घंटो में चोरी की घटना करने वाले आऱोपी बलराम पिता तेजराम परमार उम्र 23 वर्ष निवासी भगोदा थाना सागौर को चिराखान बिडवाल रोड के पास दानी रुण्डा के पास से गिरफ्तार किया सख्ती से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया अपने साथी विरेन्द्र व उसका एक अन्य साथी जिसका नाम में नही जानत के साथ मिलकर ग्राम कोटडाखुर्द से एक खेत पर बनी कच्ची टापरी से एक लोहे का पंजा व फलाव मेरी पिकअप में भरकर चुरा कर ले गये थे जिसे जप्त किये गये है । पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम चौकी प्रभारी उनि रमेशचन्द्र डामोर , ईश्वरसिंह, गुलाबसिंह, देवेन्द्र , राजू व सैनिक ऋतुराज , सैनिक बाबुलाल व महेश की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एवं माल जप्त करने मे सराहनीय भुमिका रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें