ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

अपराध : केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

Bakhtavar Express

Thu, Feb 19, 2026

अमझेरा। अमझेरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने मामले में 2 बाल अपचारियों को निरूद्ध किया।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि घटना दिनांक 16-17 फरवरी की दरमियान रात ग्राम केशवी के हनुमान मंदिर से बदमाश हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर ले गए थे। मामले में मंदिर के पुजारी राहुल पिता श्यामसुंदर निवासी बस स्टैंड अमझेरा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेंद्र पिता गोविंद प्रजापत निवासी कुम्हार मोहल्ला ग्राम केशवी को गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में शामिल 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों से हनुमानजी का मुकुट कीमत करीब 20 हजार रुपये का जप्त किया है।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक रमेशचंद्र डामोर, प्रधान आरक्षक भावसिंह रावत व नरपत सिह ओहरिया की भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें