ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: पिता ने कर दी पुत्र की हत्या,पडोसी के खेत में मवेशी जाने की बात को लेकर हुई थी कहासुनी ,गला दबाकर मार दिया

सरदारपुर। रिंगनोद क्षेत्र के ग्राम मालपुरिया में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी है। पडोसी के खेत में मवेशी चले जाने की बात को लेकर पिता सुखलाल अपने बेटे लालसिंह पर नाराज हो गया व लकडी के पराणा से हमला कर किया व गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, परिवार के लोग जब खेत पर पहुंचे तो पडोसियों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर चैकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाने के बाद मर्ग कायम किया गया। साथ ही शव को अस्पताल भेजा गया, बुधवार सुबह पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं लालसिंह की हत्या करने वाले पिता सुखलाल पिता ढूडला डूडवे के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले भी सुखलाल ने एक हत्या कर दी थी, हालांकि बाद में कोर्ट से सुखलाल को दोष मुक्त कर दिया गया था। आरोपी की गिरफतारी को लेकर एक टीम गठित कर दी गई है।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की सरदारपुर थाना अंतर्गत ग्राम मालपुरिया में सुखलाल व प्रहलादसिंह के खेत एक दूसरे से लगे हुए है। मृतक लालसिंह उम्र 16 साल खेत के सेढे पर मवेशी चरा रहा था तभी मवेशी प्रहलादसिंह के खेत में पहुंचे व फसल खाने लगे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सुखलाल ने मंगलवार दोपहर के समय पुत्र लालसिंह पर लकडी की पराणा से हमला कर दिया, इससे लालसिंह को चैहरे पर चोट आई व जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर लालसिंह की हत्या कर दी। आरोपी पिता अपने पुत्र पर नाराज था कि उससे मवेशी नही संभल रहे है और पडोसी के खेत मे पशु घुस जाने से वह नाराज होकर विवाद न कर ले। इसी बात को लेकर दोनो पिता-पुत्रो मे कहासुनी हो गई। जिसके बाद पिता ने पुत्र की हत्या कर दी।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103 बीएनएस मे प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार है जिसकी गिरफतारी के लिये पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही आरोपी को पकड लिया जायेगा।
उल्लेखनीय है की 2017 मे आरोपी हत्या के प्रकरण मे आरोपी था। जिसमे वह बरी हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें