ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: कियोस्क संचालक के साथ लुट करने वाले आरोपीयो को पकडा पुलिस ने,नगदी सहित एटीएम कार्ड,चैक बुक व अन्य सामग्री भी जप्त की आरोपीयो के पास से

अमझेरा । करीब एक पखवाडे पुर्व ग्राम मिंडा में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाशों को अमझेरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कियोस्क संचालक को अज्ञात बाइक सवारों की गैंग ने निशाना बनाया था, जिसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार बाइक सवारों को लेकर तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफतार किया है। बदमाशों के पास से नकदी सहित, एटीएम कार्ड, फ्रिंगर प्रिंट डिवाइस, दो चैक बुक मिली हैं, जिसे भी पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच अन्य बदमाशों भी पकड़े हैं, बदमाशों को कोर्ट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर रही है। ताकि अन्य घटनाओं के संबंध में भी आगे की पूछताछ की जा सके।


दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मनोज कुमार सिंह व एडिशनल एसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व थानों पर दर्ज घटनाओं में फरार बदमाशों को अरेस्ट करने के लिए निर्देश जारी किए थे। एसडीओपी आशुतोष पटेल के अनुसार 15 मई को ग्राम चालनी में स्थित कियोस्क सेंटर को बंद करके बाइक सवार अनिल पिता महेशचंद्र प्रजापत अपने गांव मिंडा की और जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाश आए व घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। एसडीओपी के अनुसार बदमाश अर्जुन पिता राजु भंवर, सागर पिता निहाल सिंह, राजा पिता जगदीश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अर्जुन पंडित ने अपने साथी प्यारेलाल पिता निहालसिंह, संजय पिता मेहरसिंह, कुंदन पिता हुकमा, पवन पिता तेरसिंह व राजेंद्र पिता भीमसिंह के साथ घटना करने की बात कबूल की।

पुलिस ने इस मामले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, शेष आरोपियों की तलाश जारी है। बदमाशों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही उनि जयपाल बिल्लौरे, सउनि नरेश कोठे, मुकेश अलन्से, मनीष मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पंप पर डालनी थी डकैती


थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि अमझेरा के खरेली घाट पर माही धारा पेट्रोल पंप पर बदमाश डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इस बात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बदमाश सोयाबीन के खेत में बैठकर रात के अंधेरे में योजना बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने दबिश देकर महेश पिता मुन्ना, मोहब्बत पिता मोहन, सचिन पिता मोहब्बत, हारु पिता बदन, जितेंद्र पिता रगन को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक जब्त की हैं, जो बदमाशों ने इंदौर क्षेत्र से चुराई थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से लोहे का फालिया, सब्बल भी मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें