ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

अवैध शराब : अमझेरा पुलिस ने लाखो की अवैध शराब के साथ पकड़े दो आरोपी ,वाहन भी किया जप्त

Bakhtavar Express

Sun, Jul 20, 2025


अमझेरा। पिछले तीन दिनो मे अमझेरा पुलिस ने चोरी एंव अवैध शराब को लेकर बडी सफलता प्राप्त की है। शनिवार को अमझेरा पुलिस ने बीट भ्रमण के दौरान लाखो की अवैध शराब सहित दो आरोपियों एंव वाहन को पकडा।  बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर  पुलिस ने मांगोद फाटा इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर वाहनों को चेक करते पीक-अप वाहन में बोल्ट कम्पनी की बीयर की 67 पेटी, कुल कीमत 1,92,960 रुपये की, कुल 804 बल्क लीटर , माउंट 6000 कंपनी की बीयर की 68 पेटी, कुल 816 बल्क लीटर कुल कीमत 1,87,680 रूपये की तथा लंदन प्राइड प्रीमियम व्हिस्की कि 30 पेटी, कुल 270 बल्क लीटर,कुल कीमत 2,55,000 रुपये कि कुल शराब 1890 बल्क लीटर कुल कीमत 6,35,640 रूपये बीना नम्बर की सफेद रंग की पीक-अप वाहन किमती करीबन 7,00000 रूपये पकडी पुलिस ने मौके से आरोपी.सुनील पिता रतन बामनिया जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम करचट थाना टाण्डा जिला धार एवं  रूपेश पिता भुवानसिंह बघेल जाति भिलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम बेहडिया थाना बोरी जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजु मकवाना के नेतृत्व तथा उनकी टीम उप निरीक्षक नरबदसिंह ठाकुर, सउनि राजेश सिलोरिया, सउनि.रामसिंह मुनिया, प्र.आर. राहुल मालवीय, आरक्षक राजेन्द्र पंवार, आरक्षक राहुल चौहान की सराहनीय भुमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें