ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

किसानो पर दौहरी मार, खरीदी मे देरी और कर्ज का दबाव : सरकारी नीतियो के असंतुलन से किसान परेशान, तत्काल राहत प्रदान करे सरकार - विधायक ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Tue, Mar 31, 2026

सरदारपुर। प्रदेश मे गैहु खरीदी मे लगातार देरी होने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसान हित मे शीघ्र ही निर्णय लेने की मांग रखी। पत्र के माध्यम से बताया है कि मध्यप्रदेश में वर्तमान समय में किसान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। प्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख को बार-बार बदले जाने से किसानों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। पहले 16 मार्च, फिर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल से खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, सहकारी समितियों एवं बैंकों में ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित थी ऐसे में किसान अपनी उपज समय पर नहीं बेच पा रहे हैं और उनके सामने ऋण चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। समय पर ऋण जमा न करने पर किसानों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश की मंडियो मे गैहु का भाव नही मिल रहा है किसानो पर बैंक वसुली, बिजली बिल वसुली, शादी एवं बच्चो की फीस जमा करने जैसी कई जिम्मेदारिया है। वर्तमान स्थिति में किसानों की गैहु की उपज तैयार है, लेकिन न तो मंडियां पूरी तरह चालू हैं और न ही सरकारी खरीदी शुरू हुई है। वर्तमान मे पेट्रोल, डीजल एवं गैस की किल्लत से महंगाई मे वृध्दि होने से किसान और आमजन परेशान है।

धार जिले मे 44913 किसानो द्वारा गैहु उपार्जन का इंतजार किया जा रहा है इन किसानो की गैहु खरीदी नही होने पर आर्थिक दबाव एवं बैंक ऋण मे डिफाल्टर होने का खतरा फसल ऋण चुकाने की अंतिम दिनांक समाप्त होने के कारण बिना फसल बेचे किसान ऋण जमा नही कर पा रहे है। जिससे किसानो को डिफाल्टर द्योषित होने का डर है।

प्रदेश के किसानो को गैहु खरीदी मे हो रही देरी के कारण किसानो को ओने पोने दाम पर फसल बेचना पड रही है जिससे उन्है भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है मंडियो मे 1800 से 2100 रूपये प्रति क्विंटल पर गैहु खरीदी की जा रही है जबकि द्योषित समर्थन मूल्य 2625 रूपये है मंडियो के भाव एवं समर्थन मूल्य मे भारी अंतर है इस अंतर को पूरा करने के लिए मंडियो मे गैहु की उपज बेचने वाले किसानो को भावांतर योजना का लाभ दिया जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें