ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बदनावर जनपद के खिलेड़ी ग्राम में डेंगू का फेलाव जारी,

Admin

Thu, Nov 30, 2023

जगदीश चौधरी @ खिलेडी।स्वास्थ्य विभाग बदनावर के अंतर्गत बिडवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ ग्राम खिलेड़ी में डेंगू के  कारण लोग बीमार होते जा रहे हैं। वही बदनावर स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की डेंगू एवं अन्य रोगों के प्रति सजगता नही होने से बिड़वाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडीकल ऑफिसर अपने जिम्मे में आये क्षेत्र के अंदर लोगो के स्वास्थ्य को लेकर कुछ खास चिंता में नही है। वर्ना करीब 2 सप्ताह से डेंगू के मरीज बिड़वाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर आने वाले ग्रामो में बढ़ते जा रहे है लेकिन मेडिकल आफिसर अपने कार्य के प्रति सजग नही हो रहे है।

*खिलेड़ी में निकले आधा दर्जन से अधिक डेंगू पीड़ित*

यह विडम्बना है कि खिलेड़ी में भी एक आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र कुछ वर्षो पहले ताबड़तोड़ निर्मित किया गया था फिर भवन बना गया चुनाव के कुछ माह पहले पूर्व में सेवा दे रहे डॉक्टर ट्रांसफर हो गए। इस पर एक निजी समाचार पत्र के पत्रकार ने ग्रामीणों के हित मे अनियमितता को देखते हुए डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर बदनावर ब्लाक मेडिकल ऑफिसर से समाचार के माध्यम से अवगत किया जिस पर  डॉक्टर की पोस्टिंग हुई फिर नियुक्ति के बाद ब्लाक मेडिकल ऑफिसर ने पुनः खिलेड़ी को शोतेला आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र जैसा अपने हाल पर छोड़ दिया वही बिड़वाल के मेडिकल ऑफिसर भी ध्यान नही देने लगे और नतीजा यह है कि आज करीब आधे दर्जन डेंगू के मरीज खिलेड़ी में अपना उपचार करवा रहे है।

*सरकारी अस्पताल का नाम मटमैला हो रहा*

जहाँ एक और डेंगू जैसी खर्चीली और गम्भीर बीमारी के चलते शासन जाने क्या क्या तरकीब उससे बचाव के लिये निकलती है उसके रोकथाम हेतु दवाओं की व्यवस्था करती है डॉक्टर नियुक्ति करती है लेकिन फिर भी अब डॉक्टर निष्क्रिय दिखाई दे रहे है जिससे सरकारी अस्पताल सहित जिम्मेदार सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की छवि इस लापरवाही के कारण धूमिल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें