ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

अमझेरा : बख्तावर सिह के बलिदान दिवस पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन ,देर रात तक चला काव्यपाठ का दौर

Bakhtavar Express

Wed, Feb 11, 2026

अमझेरा। 1857 कि क्रांति के महानायक अमझेरा नरेश राजा बख्तावर सिह जी के बलिदान दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। स्वराज संस्थान, संस्कृति विभाग भोपाल के द्वारा प्रति वर्ष आयोजन किया जाता है। कवि सम्मेलन कि शुरुआत सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, भाजपा नेता भगवानदास खंडेलवाल, धीरेन्द्र रघुवंशी, शिवा मकवाना सहित कवियों के द्वारा राजा बख्तावर सिह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवळीत कर शुरुआत कि गई। आमंत्रित कवियों का स्वागत गोपाल पारीख, राजेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रवीण पंचोली, रेमसीह गबराल भूरिया, नारायण दिक्षित आदि ने किया । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अभिजीत पंडित एवं आभार पत्रकार आशीष पंचोली ने माना ।

जिसने सीना चोडा करके सहै तोप के गोले उन राणा बख्तावर कि सब जय बोले , संदीप शर्मा

कवि सम्मेलन कि शुरआत हास्य कवि एवं मंच संचालक डॉ संदीप शर्मा धार ने सरस्वती वंदना से कि जिसके बाद ब्रजमोहन शर्मा इंदौर के द्वारा हास्य, श्रंगार रस कि रचनाएँ प्रस्तुत कि कवि रोहित झन्नाट इंदौर ने पूरे सदन में सब को खूब हसाया। युवा कवि मनुव्रत बाजपेई ने वीर रस कि कविताओं से श्रोताओ में जोश भर दिया पुरा सदन भारत माता कि जय, जय जय सियाराम के नारो से गूंज उठा, स्थानीय गीतकार नवीन माथुर पंचोली ने गीत प्रस्तुत किए। इटारसी के राजेंद्र मालवीय ने चुटकिले अंदाज में सभी को हसाया। भोपाल के कवि मदन मोहन समर ने वर्तमान परिस्थिति, नारी आदि विषयो पर दमदारी से अपनी कविताए सुनाई। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे धार के कवि डॉ संदीप शर्मा ने राणा बख्तावर सिह पर कविता प्रस्तुत कि एवं श्रोताओ को खूब हसाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें