ब्रेकिंग

21 लाख की लागत के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न,जनपद निधि से होंगे कार्य

6 माह से बच्ची के वियोग मे तडप रही माँ ने एसपी से लगाई गुहार पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन 4 घंटे मे माॅ के सुपुर्द करवाई

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बडवेली मे गैहु उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण , टोकन व्यवस्था प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सब जेल मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बंदीयो को दी विधीक सेवा की जानकारी

सरदारपुर की प्रतिभाओ को मिला बेहतर अवसर - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

खेल : खेलों से शारीरिक बोध्दिक विकास होता है खिलाड़ी खेल भावना से खेले - तिवारी

Bakhtavar Express

Tue, May 5, 2026

सरदारपुर। खेलों से खिलाड़ियों का बोध्दिक विकास होता है, खिलाड़ी हमेशा खेल भावना दिखाकर खेले। पराजित होने पर निराश नहीं होकर अगले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन करके विजय हासिल करे। यह बात सोमवार को खेल परिसर मैदान पर चल रहें 10 दिवसीय सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा लीग क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर लक्ष्मण तिवारी ने कहीं। मयंक गर्ग, हर्ष तिवारी ने कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, इससे युवा खिलाड़ियों की प्रतिभाए सामने आती है, जो कि खिलाड़ियों की भविष्य को तय करतीं हैं। कहां कि यह आयोजन प्रशंसनीय है, साथ ही आयोजन कर्ता बंधाई के पात्र हैं।

अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय के बाद सिक्का उछालकर क्रिकेट खेल की शुरुआत की गई। मैंच धुरंधंर और सुदर्शन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, टांस सुदर्शन क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टेनिस बॉल प्रतियोगिता के 8 ओवर के खेल में पहले पायदान पर मोहसिन खान और विवेक बैरागी मैदान में उतारे गए। खांन ने पहले ओवर की पहली बाल में छक्का जड़कर अच्छी शुरुआत की गई, लेकिन दुसरी बाल पर बाउंड्री पर विपक्ष खिलाड़ी द्वारा कैंच छोड़कर जीवन दान मिल गया। जिसका भरपूर लाभ उठाते हुए खांन ने 18 गेंद पर 10 छक्के जमाकर 64 रन बनाए। इस अवसर पर उपस्थित सेंकड़ों खेल प्रेमी प्रशंसकों को मदमस्त कर दिया। और विरुद्ध टीम धुरंधंर क्रिकेट क्लब को 136 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया। जो कि 8 ओवर के खेल में धुंरंधंर क्लब जीत हासिल नहीं कर पाएं,और सुदर्शन चक्र क्लब 17 रन से विजय रही। मैन आफ द मैच मोहसिन खांन रहे। यह आयोजन सार्थक स्पोर्ट्स क्लब सरदारपुर द्वारा प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जा रहा है। शैखर कामदार ने बताया कि समापन 10 मई को किया जाएगा। रात्रिकालीन मैच आयोजन को लेकर नगर के खेल प्रेमियों मैं उत्सुकता भरी हुई है,रात 12 से 1 बजे तक खेल प्रेमी क्रिकेट खेल का आनंद लें रहें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें