ब्रेकिंग

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

सूचना

: नमी युक्त अमानक गेहूं विक्रय के लिये उपार्जन केंद्र पर पहुॅचा,अब जिले मे 28 से 31 तक नहीं होगी खरीदी


कम होने के बजाय बढ़ रही किसानों की परेशानी,पहले बारिश, अब खरीदी बंद होने से परेशान  

धार।  पिछले दिनों बेमौसम हुई बारिश ने जहा किसानों को परेशान कर दिया। वहीं किसानों की परेशानी कम होने के बजाय और बढ चुकी है। जिले मे समर्थन मुल्य पर 28 मार्च से 31 मार्च तक खरीदारी बंद रहेगी। कारण बारिश के कारण गेहूं मे नमी की मात्रा बढ़ चुकी है। जिसके चलते खरीदी केंद्रों पर गेहुॅ की खरीदारी नहीं की जाएगी साथ ही किसानो को गेहुॅ सुखाकर लाने के लिये बोला गया है।
 जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहू उपार्जन कार्य प्रारंभ होकर खरीदी कार्य प्रगति पर है। शासन के निर्देशानुसार जिले में विगत सप्ताह गेहूं की खड़ी फसल पर असामयिक वर्षा के कारण गेंहू में नमी की मात्रा बड जाने से इंदौर संभाग अंतर्गत धार जिले में उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेंहू विक्रय हेतु पंहूच रहा है। जिसके फलस्वरूप उपार्जन केन्द्रों पर एफएक्यू गुणवत्ता के गेंहू की खरीदी संभव नही हो पा रही हैं। अतएव किसानों को अपनी गेहूं को सुखाकर निर्धारित नमी मात्रा अनुसार गेहूं विक्रय करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से जिले में 28 मार्च से 31 मार्च तक गेंहू उपार्जन कार्य बंद रहेगा। असुविधा से बचने के लिए किसान उक्त अवधि के पश्चात् अपनी उपज विक्रय हेतु चयनित उपार्जन केंद्र पर लेकर पंहूचे। कृषकों  द्वारा उक्त अवधि के लिए किये गये स्लॉट बुकिंग को निरस्त किया जाता हैं। कृषक द्वारा सुविधा अनुसार पुनः स्लाट बुकिंग की जा सकेगी।

​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें