ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

रामदेवरा : पदयात्री का जत्था बाबा रामदेवरा की पैदल यात्रा पर हुआ रवाना,23 दिन में 830 किमी की दूरी तय करेंगे श्रद्धालु

Bakhtavar Express

Wed, Jul 30, 2025

सरदारपुर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा (पोखरण के पास) रुणिचा धाम बाबा रामदेव के दर्शन के लिए गांव हनुमंत्या कांग से मंगलवार को श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ। यात्रीजन हाथों में बाबा का निशान लेकर चल रहे हैं। यह यात्रीजन 860 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। श्रद्धालु 23 दिनों में बाबा रामदेव के मंदिर पहुंचेंगे। यात्री जनो द्वारा बताया गया कि सतत 6 वर्ष से पैदल यात्रा कर रहे है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जहां शाम होगी, वहीं विश्राम किया जाएगा। भोजन की व्यवस्था के लिए रास्ते में भंडारे लगे हैं। श्रद्धालु वहीं भोजन और आराम करेंगे। यात्री जनो के अनुसार बताया कि बाबा के दर्शन से जीवन में सुख-शांति मिलती है। उनके लिए यह यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव है। यह उन्हें भगवान के करीब ले जाती है। वे इस यात्रा के माध्यम से अपनी आस्था को और मजबूत कर रहे हैं। यह धार्मिक यात्रा एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा रामदेव का जयकारा लगाते हुए चल रहे हैं। ग्रामीण जनों ने पदयात्रीयो का स्वागत करके रवाना किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें