: विधीक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ,स्कुल परिसर में किया पौधारोपण
Admin
Sun, Aug 13, 2023
राजोद।।शनिवार की शाम को रानीखेडी स्थित शा.क.उ.मा.वि . स्कूल पर विधीक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ ।आयोजन में सरदारपुर न्यायाधीश मुख्य रूप से मोजुद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती ,महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।शिविर मे प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड भुपेन्द्र यादव ने विधीक साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थीयो से विषय वार जानकारी लेकर वन टु वन चर्चा कर कहा की भविष्य मे आप पढाई के माध्यम से आगे बडे गाँव के साथ देश का नाम रोशन करे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाल न्यायाधीश राधाकिशन मालवीय ने अपनी उदबोधन मे कहा कि बालिकाओं के लिए शासन ने विशेष कानुन बनाया है।नाबालिग को जागरूक करना चाहिए जिस प्रकार मतदान करने का अधिकार 18 वर्ष व शादी करने का अधिकार भी 18 वर्ष है।मालवीय ने पढाई के महत्व पर प्रकाश डाला।एक प्रश्न के जवाब में प्रथम जिला अतरिक्त सत्र के अतिरिक्त प्रथम न्यायाधीश पारस कुमार जैन ने बताया कि न्यायालय में प्रकरणों की संख्या अधिक होने से न्याय मे देरी जरूर होती है।प्रथम जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश निरजंन कुमार पांचाल ने भी विधीक शिविर को लेकर उदबोधन दिया। अभिभाषक संघ सरदारपुर के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय ने कहा कि हमारा कर्म श्रेष्ठ होना चाहिए ,हमे विवाद से दुर रहना चाहिए हो सके तो विवाद की स्थिति निर्मित न हो शिविर का यही उद्देश्य है ।साथ ही कहा कि कई मामले लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए जाते हैं।जो कानुन का उल्लंघन करेगा उसे सजा मिलनी चाहिए।इस अवसर पर अभिभाषकगण भूपेंद्र जोशी,योगेन्द्र उपाधयाय ,रविन्द्र कुमार सिन्दल ,दिनेश जायसवाल,रवि परमार,गोकुल धाकड़, अनंता उपाध्याय,परमानंद धाकड़, सरपंच जितेंद्र गामड,महेश सोलंकी,हरिसिंह मुनिया,देवकन्या मावी मोजुद थे। कार्यक्रम संचालन व आभार अधिवक्ता प्रवीण शर्मा,
सहित स्कुली छात्र छात्राएं मोजुद थी। स्कुल परिसर मे अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन