ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: नर्मदा-माही लिंक परियोजना की स्वीकृति पर जताया आभार तहसील के साथ खेल स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने समर्थको के साथ सीएम को भेंट किया नर्मदा-माही माता का चित्र

Admin

Wed, Jul 12, 2023


अमझेरा। - मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान की जन-दर्षन यात्रा के दौरान खरेली फाटे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने किसान भाइयों और सेकडो युवाओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया और नर्मदा माही लिंक परियोजना लागत 2100 करोड़ की राशि मंजूर कर लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया साथ ही अमझेरा को तहसील बनाये जाने एवं महाविद्यालय,मण्डी व खेल स्टेडियम के लिए मांग रखते हुए ज्ञापन दिया । इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उकारलाल जाट, जिला महामंत्री रतन लाल पाटीदार,भाजपा नेता मुकेश राठौर,जनपद सदस्य बलराम मकवाना,जनपद सदस्य गलाल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अर्पित शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री मुकेश कुमावत,जिला कार्यकारणी सदस्य अंशुल राठौर,मंडल महामंत्री मुकेश पाटीदार,मंडल उपाध्यक्ष रालपाल चावड़ा,रवि प्रजापत,अंतिम मोदी,कार्तिक धंगाया, पूनमचंद पाटीदार, अरविंद जाट,मुकेश पटेल,कैलाश चौहान,सुनील जाट,मंडल महामंत्री शंकर देवड़ा,शंकर हामड,मुन्ना लाल यादव आदि अन्य कार्यकर्तागण मौजुद रहे। इस अवसर पर कमल यादव एवं समर्थको के द्वारा पहले सीएम का स्वागत करते हुए आकर्षक मोर पहनाया गया एवं माता नर्मदा-माही माता का चित्र भी भेंट किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें