ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

टैंकर वितरण : पेयजल समस्या के निदान हेतु केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने 6 पंचायतों को भेट किए पानी के टैंकर

Bakhtavar Express

Tue, Aug 19, 2025

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर की 6 ग्राम पंचायतों में क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर द्वारा अपनी निधि से पेयजल हेतु टैंकर प्रदान किए। जिनका वितरण सरदारपुर में जनपद पंचायत के समीप स्थानीय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। भाजपा नेता नवीन बानिया ने बताया कि पेयजल की समस्या को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत खरेली, ग्राम पंचायत चालनीमाता के मजरा इंचुर, ग्राम पंचायत भानगढ़ के मजरा कुमारियाखेड़ी, ग्राम पंचायत बिछिया, ग्राम पंचायत रिंगनोद के मजरा उजाड़ीया तथा ग्राम पंचायत अमोदिया को टैंकर भेंट किए हैं। सभी ग्राम पंचायतों द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्त राजुबाई गामड़, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, गणपत सिंह पटेल, धर्मेंद्र मंडलोई, भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकार जाट, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, महामंत्री नवीन गोयल, भानगढ़ सरपंच मुन्नीबाई मकवाना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलसिंह मावी व मुन्ना खराड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, ग्राम पंचायत बिछिया उप सरपंच नारायण पाटिदार, ईश्वर मिस्त्री, ज्वाला सोलंकी, सुरेश चोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें