ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

माही पंचकोषी : कल होंगी माही पंचकोषी यात्रा की शुरुआत ,आज दुर्गा माताजी मंदिर से 151 फिट चुनरी यात्रा निकालकर माही माता को चुनरी ओढाई

Bakhtavar Express

Wed, Jan 28, 2026

सरदारपुर। नगर व क्षेत्र की सबसे बड़ी 29 वीं माही पंचकोशी पदयात्रा के अंतर्गत बुधवार को चुनरी यात्रा के साथ मां माही को चुनरी ओढ़ाई।

नगर से गुजर रहे पुराने इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग स्थित माताजी मंदिर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए पं. अजय भट्ट द्वारा मां की चुनरी की पूजा-अर्चना की पश्चात श्रद्धालु हाथों में मां की चुनरी थामें जयकारे लगाते हुए नगर के मार्गों से भ्रमण करते हुए माही तट पहुंचे। यहां पं. राजेश मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पुजा अर्चना करवाकर मां की आरती कर मा माही को 151 फीट लंबी चुनरी ओढ़ाई। उधर, श्रद्धालुओं ने माही नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गुरुवार से पांच दिवसीय पंचक्रोश यात्रा झंडे व अखंड ज्योत की बोली के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर नगर केसरिया ध्वजा से पटा होकर धर्ममय हुआ। श्रद्धालु मां की आस्था में डूबे दिखाई दिए।

चुनरी यात्रा में माही सबसे बड़ी है तू, तेरे जैसा कोई नहीं आदि भजनों पर श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर थिरकते हुए चल रहे थे। यात्रा में महन्त मंगलदास महाराज आदि साधु-संतों के साथ विधायक प्रताप ग्रेवाल हाथों में धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई, मधुसूदन गर्ग, नवीन बानिया, कनकमल जेन, ऊंकार जाट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में मां की चुनरी थामे जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पांच दिवसीय यात्रा में सम्मिलित होने के लिए निमाड़, मालवा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में बुधवार सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक जारी रहा। 29 जनवरी गुरुवार को पदयात्रा माही तट से प्रारंभ होकर फूलगांवड़ी बायपास से होते हुए अतिप्राचीन तीर्थ झिणेश्वर महादेव धाम, 'पटलावदिया, छिपापुरा आदि गांवों से होते हुए पहले पड़ाव माही उद्गम स्थल मिंडा पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम के दौरान भजन-कीर्तन होंगें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें