ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

प्रवेश परीक्षा : सरदारपुर कौशल कॉलेज में 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स के लिए 24 को होंगी प्रवेश परीक्षा

सरदारपुर। तकनीकी शिक्षा विभाग , जनजातीय कार्य विभाग (मध्यप्रदेश शासन) एवं के संयुक्त तत्वाधान में गठित परम फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल कॉलेज, सरदारपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए 1 वर्षीय आवासीय आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन कोर्स कराया जा रहा है। कोर्स के अंतर्गत 1 ही साल में लड़कियां इलेक्ट्रॉनिक, थ्रीडी प्रिंटिंग, ऑटो कैड , सीएनसी, फीटर, लेथ इत्यादि जैसे ट्रेड को मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन के कोर्स में सीखती है

। कॉलेज से 1 वर्ष का कोर्स पूरा करने वाली प्रत्येक छात्रा को कॉलेज से रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

कॉलेज से सत्र 2024-25 के बैच-1 की सभी छात्राओं को नौकरी मिल चुकी है। जबकि बैच-2 की छात्राओं के इंटरव्यू की प्रक्रिया इस माह पूरी हो जाएगी। फिलहाल बैच-4 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

प्रवेश प्रक्रिया

कॉलेज में प्रवेश हेतु पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल बालिकाओं व उनके अभिभावकों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, जिसके बाद छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित होता है।

सत्र 2025-26 (बैच-4) की प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को सुबह 11 बजे आई टी आई कौशल कॉलेज , सरदारपुर में आयोजित होगी। इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं, साथ ही परीक्षा केंद्र पर तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें