ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: अमझेरा क्षेत्र मे मूसलाधार बारिश,पुलिया पार कर रहे दो युवक बहे ,एक को बचाया एक की तलाश जारी,एसडीएम और एसडीओपी सहित अमला लगा युवक की तलाश मे


अभिजीत पंडित
अमझेरा। आज शाम से हो रही पूरे अमझेरा क्षेत्र मे तेज मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पास के ग्राम सुल्तानपुर के मजरे खोकड़िया माल मे पुलिया पार कर रहे दो युवक तेज बहाव के कारण बह गये है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मेघा पंवार और एसडीओपी आशुतोष पटेल भी मौके पर पहुॅच गये थे।

नायक तहसीलदार पंकज यादव ने बताया ने बताया कि ग्राम सुल्तानपुर से खोकड़िया माल अपने घर पैदल जा रहे युवक दीपक पिता कमल एवं बादल पिता उदय सिह पानी के तेज बहाव मे बह गये। थोड़ी देर बाद दीपक तो मिल गया है लेकिन बादल कि तलाश कि जा रही है। एस डी ओ पी आशुतोष पटेल ने चर्चा मे बताया कि पुलिस सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मोके पर है। एस डी ई आर एफ कि टीम भी मोके पर पहुंची है नाले मे दूसरे युवक कि तलाश कि जा रही है।
जब दोनो युवक पुलिया पार कर रहे थे। तभी नाले के समीप रहने वाले अखिलेश पिता कालुसिंह ने लाईट देखकर पानी मे से दीपक को बहार निकाला । युवक पानी से कांप रहा था तथा भयभीत नजर आ रहा था। जिसे घर मे ले जाकर अलावा जलाकर गर्मी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें