ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

अमझेरा : खाना खाने की बात पर विवाद,भाई ने कर दी भाई की हत्या,अमझेरा पुलिस ने 24 घंटे मे सुलझा ली हत्या की गुत्थी

Bakhtavar Express

Fri, Jan 2, 2026

सरदारपुर। नववर्ष के पहले दिन अमझेरा थाने के भाटी खोदरा मे रिश्‍तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं, यहां पर छोटे भाई ने बडे भाई का मर्डर कर दिया। इधर हत्‍या की सूचना मिलने के बाद अमझेरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाते हुए प्रकरण की विवेचना शुरू की। इधर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी थावरसिंह पिता रुपसिंह सिंगार को राउंडअप कर लिया हैं, थाने की कार्यवाही पूरी होने के बाद आरोपी को शनिवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 

यह था मामला 

अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम भाटीखोदरा में कैलाश उर्फ प्रहलाद पिता रुपसिंह उम्र 60 साल का घर बना हुआ है। यहां पर आरोपी थावरसिंह सिंगार भी साथ में ही रहता हैं, एक सप्ताह पहले आरोपी की पत्‍नी अपने गांव में ही रिश्‍तेदार के घर में रहने चली गई थी। घर पर दोनों भाई अकेले थे, 31 दिसंबर की रात को खाना खाने की बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी, देर रात आरोपी ने झगडे के दौरान ही गेती के हत्थे से कैलाश के सिर पर हमला किया था। कुछ देर बाद आरोपी ने हथियार से आरोपी ने गले व चैहरे पर चोट पहुंचाकर प्रहलाद की हत्‍या कर दी थी। पीएम रिपोर्ट में सिर, गले व चेहरे पर हुए हमले के निशानों की पुष्टि भी हुई है। इसी आधार पर पुलिस ने लक्ष्‍मण पिता बच्‍चु उम्र 30 साल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था। 

आपस में होता था झगड़ा 

पुलिस ने हत्या को लेकर परिजनों व ग्रामीणों से चर्चा की तो यह बात सामने आई कि दोनों भाइयों में लंबे समय से परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर झगडा होता रहता था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल बेलापुरकर एवं एस.डी.ओ.पी.  विश्वदीप सिंह परिवार के निर्देशन मे में अमझेरा पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता से जांच की थी। हत्‍या के बाद आरोपी थावरसिंह भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। 

इनका कहना हैं, कि 

ग्राम भाटीखोदरा के फलिये में हत्‍या हुई थी, जांच में यह बात सामने आई कि दोनों में झगडा हुआ था। इसके बाद थावरसिंह ने हथियार से हमला किया था। प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही हैं, आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। 

राजु मकवाना, थाना प्रभारी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें