ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

अमझेरा : पुलिया पर बैठकर मोबाइल क्यो चला रहे कहकर बेरहमी से की मारपीट तीन दिन में पुलिस ने पकड़े दो आरोपी

Bakhtavar Express

Sun, Dec 21, 2025

अमझेरा। विगत दिनों मेस्को डेम के समीप गिट्टी खदान पर कार्य करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी थी। थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया की 17 दिसंबर को फरियादी दुर्गेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की मेस्को डेम के समीप अजित कुमार व सतीश कुमार के साथ पुलिया पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे तभी अमझेरा की ओर से नीले रंग के ट्रेक्टर पर दो व्यक्ति आये ओर बोले की यहां बैठकर मोबाइल क्यो चला रहे हो कहकर पत्थर से मारपीट कर गंभीर घायल कर गालियां दी। घटना गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एस डी ओ पी विश्वदीप सिह परिहार के मार्गदर्शन में अमझेरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। सुभाष मानसीह वास्केल, दिलीप बनसीह बघेल निवासी मुआड से सख्ती से पूछताछ करने पर मारपीट करना कबूल किया गया। आरोपियों को पकड़ने में टीआई राजू मकवाना,उप निरीक्षक नरबद सिह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिनेश एवं स्टॉफ का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें