प्रजातंत्र में जनता मालिक है और जो मुखिया है वो प्रधान सेवक है-देवड़ा,बरमंडल में हुआ युवा चौपाल का आयोजन
बरमंडल । प्रजातंत्र में जनता मालिक है और जो मुखिया है वो प्रधान सेवक है। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया और इन 60 सालो में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले ही किए है। भाजपा की एनडीए सरकार ने अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखी और प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांवो को मुख्य सड़कों से जोड़ा इसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में जनसेवा का कार्य किया। प्रदेश में 24 घंटे बिजली , बिना ब्याज के ऋण , संबल योजना , किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन , जनधन खाते , प्रधानमंत्री आवास योजना , उज्जवला योजना सहित अनेक जनहितैषी योजनाओं को लागू किया। कांग्रेस अपने 60 वर्षो के कार्यों का हिसाब नही दे सकती लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है। उक्त उद्गार भाजपा राजोद लाबरिया मंडल के ग्राम बरमंडल में युवा चौपाल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं , वरिष्ठजनों से व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या , लोकसभा सहप्रभारी हिमांशु अतरीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित , जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित , पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने सर्वप्रथम श्रीराम रामेश्वर भगवान का दर्शन वंदन कर भारत माता , पितृपुरुष श्यामाप्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन माल्यार्पण कर युवा चौपाल का विधिवत शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओ द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
स्वागत भाषण भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्या ने दिया तत्पश्चात पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कार्यकर्ताओ को उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नवमतदाताओ का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया व आभार जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बरमंडल , लाबरिया , खुंटपला शक्ति केंद्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।