May 6, 2024 |

BREAKING NEWS

लोकसभा चुनाव पीएम मोदी चेहरा,लेकिन सरदारपुर विधानसभा मे गुटो मे बटी भाजपा,हाशिये  पर धकेले जा रहे निष्ठावन नेताओं एंव कार्यकर्ताओं ने आयोजित की बैठक,सरदारपुर विस पर 15 हजार मतों की बढ़त का लिया संकल्प,हारे 126 बूथों की प्रत्याशी ठाकुर ने सौंपी जवाबदारीलोकसभा चुनाव के  सामान्य प्रेक्षक हिमांशु कुमार राय ने स्ट्रांग रूम ,कंट्रोल रूम एंव मतदान बूथों का किया निरीक्षण,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से ली जानकारी कमियों को दुर करने के दिये निर्देश  नयापुरा मे खाटला बैठक कर एसडीएम ने मतदाताओं से किया संवाद,100 प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ,नवाचार के माध्यम से मतदाताओं को समझाई चुनावी प्रक्रियाभाजपा ने किसानों को दिया धोखा दसई में 10 सालों में एक भी काम नहीं- उमंग सिंघारअणुव्रत समिति एवम तेरापंथ सभा द्वारा किया गया मतदाता जागरूक अभियान

एक पखवाड़े से चल रही अटकलों को विराम,तीन दशक बाद पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी की घर वापसी,भोपाल मे ली भाजपा की सदस्यता,पचैरी,शुक्ला व पटेल सहित आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं ने भी ज्वाइन की भाजपा,राजूखेड़ी धार-महॅू लोकसभा सीट से हो सकते भाजपा प्रत्याशी ?

Bakhtavar Express

सरदारपुर। करीब एक पखवाड़े से चल रही तमाम अटकलों को विराम लगाते हुये धार-महू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने भोपाल मे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजुखेडी के साथ पुर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी,पुर्व विधायक संजय शुक्ला,पुर्व विधायक विशाल पटेल के साथ आधा दर्जन अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस नेताओ का भाजपा मे प्रवेश ऐसे समय हुआ है। जब लोकसभा चुनाव मे के लिये कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी के नामो की घोषणा नही कर पाई है वही भाजपा बची हुई पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने वाली है। लोकसभा चुनाव के पुर्व इन नेताओ की भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना कांग्रेस के लिये एक बडे झटके के तौर पर देखा जा रहा है।


करीब तीन दशक पुर्व भाजपा से ही अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने उस समय कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवभानुसिंह सोलंकी को पराजित कर सनसनी फैला दी थी। कुछ समय बाद राजुखेडी ने भाजपा त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस से युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही तीन बार सांसद भी निर्वाचित हुये। वही कांग्रेस मे 10 जनपथ में सीधे पकड़ रखने वाले नेताओ के तौर पर राजुखेडी की गिनती होती थी। यही नही कई बार उन्होने पार्टी हित मे त्याग भी दिया है।
उल्लेखनीय है की 21 फरवरी को सबसे पहले बख्तावर एक्सप्रेस ने सबसे पहले पुर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी एंव उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर प्रकाशित की थी  जो की सच साबित हुई।


पुर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी की तीन दशक बाद भाजपा मे घर वापसी के बाद धार-महू लोकसभा सीट के समीकरण भी बदलने की पुर्ण संभावना है। भाजपा ने अभी इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नही की है राजनीतिक सूत्रों की माने तो भाजपा यहा से राजुखेडी को उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा का एक धडा भी राजुखेडी के पक्ष मे बताया जा रहा है। यही नहीं राजूखेड़ी को टिकट देकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध सकती है। राजुखेडी के संबध जिले मे कई नेताओं से प्रांगण है। जिससे भाजपा धार -महू लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है।  


Bakhtavar Express

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.