May 19, 2024 |

BREAKING NEWS

लाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर,बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की हुई भिड़ंत, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललोकसभा चुनाव के लिये सरदारपुर विधानसभा के फाइनल आंकड़े जारी,विधानसभा चुनाव की तुलना मे 1.04 प्रतिशत कम  हुआ मतदान,2287 मतदाता बढे लेकीन  विस की तुलना मे 3381 लाडली बहनो ने कम किया मतदान,कांग्रेस की बढ़त वाले आदिवासी मतदान केंद्रों पर 7 से लेकर 31 प्रतिशत तक  बढ़ा मतदान,भाजपा को बढत दिलाने वाले 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर कम हुआ मतदानकपड़ा व्यापारी के साथ हुई रुपए छीनने की घटना के बाद व्यापारी संघ ने ज्ञापन सोपा,बदमाशो को पकड़ने की करी मांगअमझेरा में बाइक सवारो ने दिन दहाडे कपड़ा व्यापारी से छीने पैसे फैली सनसनी ,घटना सीसीटीवी में कैद

आदिवासी संस्कृति  बेजोड है,गांधी परिवार से आपका प्रेम और श्रद्धा का रिश्ता है जो आज भी कायम -प्रियंका गांधी, मोहनखेड़ा तीर्थ पर दादा गुरुदेव को नमन कर प्रियंका ने किया एमपी मे चुनावी शंखनाद 

Bakhtavar Express

इंदिरा माय की पोती को सुनने उमड़े हजारों की संख्या मे आदिवासी

राजगढ । आदिवासी संस्कृति  बेजोड है,गांधी परिवार से आपका प्रेम और श्रद्धा का रिश्ता है जो मेरी दादी हमे बताती थी । आज आप लोग इतनी बड़ी संख्या मे यहा उपस्थित हुये है आप लोगों ने बता दिया कि आज भी गांधी परिवार से आपका वही पुराना अटूट रिश्ता प्रेम और श्रद्धा वाला कायम है।  उक्त बात गुरुवार को राजगढ़ मे जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित सभा मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कही।


उन्होंने कहा कि माही माता, कालका माता व अमका झमका माता की कृपा से आज में यहां आपके बीच आई हूं। यह महाराजा भोज व शहीद राजा बख्तावर सिंह जी की धरती है, जिन्होंने हमारे पहले स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि मेरी दादी बड़ी हस्ती थी। आपका उनसे एक भावनात्मक रिश्ता था। वे आपकी कहानियां व संस्कृति के बारे में हमें बताती थी।


प्रियंका गांधी ने कहा कि  नेताओं और जनता के बीच अनोखा रिश्ता होता है। नेता निष्ठा से इसे सिंचकर मजबूत  बनाता है। इंदिरा जी और आप लोगों के बीच इसी तरह का रिश्ता था।
प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की 18 साल मे 250 से अधिक घोटाले हुए है मिड डे मिल का घोटाला हो,व्यापम घोटाला हो सर्व शिक्षा अभियान का घोटाला हो या फिर भर्ती घोटाला हो। श्रीमती  गांधी ने कहा कि आज हम अपने बच्चो के भविष्य के लिये दिन रात मेहनत करते है लेकिन ये लोग घोटाले कर कर आपकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर देते है। प्रियंका ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार है वहां भर्ती घोटाले की वजह से 21 साल का बच्चा नौकरी के इंतजार में 30 साल का हो गया।


महाकाल लोक पर सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने कहा की इतनी हिम्मत तो देखिये जो भगवान के साथ भ्रष्टाचार कर घोटाला कर सकते है तो फिर कुछ भी कर सकते है। भाषण के दौरान युवाओं द्वारा नारा लगाया जा रहा था देश की आंधी प्रियंका गांधी इस पर प्रियंका ने कहा की  देश की आंधी देश का नौजवान है। आप खुद को बचाए संघर्ष करे । पुरानी पेंशन पर भी सरकार को घेरा वही कहा कि किसानों को कर्जा माफ नही हो सकता लेकिन देश के उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो सकता है।
उन्होंने कहा कि  कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है लेकिन वह आप ही की तरह इंसान है लोकतंत्र ने आपको अधिकार  दिया है इनको सबक सिखाये।


महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा की चुनाव आते ही बिल लाकर वाहवाही लुटना चाही लेकिन पता चला कि इसे  दस साल बाद लागू किया जायेगा। महिलाओं को किया मजाक समझ रखा है। यह बिल हम महिलाओं का अधिकार है आप इसे लागू कर कोई एहसान नहीं कर रहे हो।
प्रियंका ने महिलाओ से कहा की रुकमणी जी की  तरह रथ की लगाम अपने हाथो मे लो अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाकर निशाना लगाओ। यह चुनाव मप्र के भविष्य का आपके भविष्य का है। शिशुपाल के अत्याचारो का घड़ा भर चुका है।


इसके पूर्व दोपहर  मे 11 बजकर 45 मिनट पर मोहनखेड़ा हेलीपैड पर पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ प्रियंका गांधी हेलीपैड पर उतरी। जहा पर कांग्रेस पदाधिकारीयो  एंव पुर्व मंत्री उमंग सिंघार व विधायक प्रताप ग्रेवाल के द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद जहां से मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित दादा गुरूदेव व राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब के मंदिर पहुंचकर दर्शन-वंदन किए। यहां प्रियंका द्वारा तीर्थ के ट्रस्टीयों से चर्चा भी की गई। मोहनखेड़ा से प्रियंका गांधी सीधे कृषि उपज मंडी के सामने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची। जहां से वे राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर पहुंची तथा आम सभा को संबोधित किया। करीब 40 मिनीट तक प्रियंका ने संबोधित किया। दोपहर मे 2.15 बजे हैलीपेड से इंदौर के लिये उडान भरी।

कमलनाथ बोले – चौपट प्रदेश भ्रष्टाचार का शिकार या गवाह  हर व्यक्ति:- प्रियंका गांधी से पहले आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने चौपट प्रदेश बना दिया है। आज प्रदेश में कई सारी चुनौतियां है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के भविष्य की है। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। चुनाव आते ही शिवराज के झूठ की मशीन डबल गति से चल रही है। मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। आमसभा को कई नेताओं ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया। संचालन पूर्व मंत्री व गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने किया तथा आभार कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने व्यक्त किया। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी,विजय लक्ष्मी साधो,मीनाक्षी नटराजन,अरुण यादव,बाला बच्चन सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता मंचासीन थे।  


विधायक ने भेंट किए चांदी के आभूषण –
प्रियंका गांधी का स्वागत विधायक प्रताप ग्रेवाल,पांचीलाल मेडा,हीरालाल अलावा आदि ने टंटया मामा का चित्र भेटकर किया। वही अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने आदिवासी परंपरा के मुताबिक टोकनी भेटकर प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका के संबोधन के बाद सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रियंका गांधी को टंट्या मामा का स्मृती चिन्ह तथा आदिवासी संस्कृति के अनुरूप चांदी के आभूषण भेंट किए। नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा जायसवाल द्वारा प्रियंका को चांदी के आभूषण पहनाए गए। साथ ही प्रियंका काके तीर-कमान व बाग प्रिंट की साड़ी भी भेंट की गई।
सभा की सफलता से बढा विधायक ग्रेवाल का कदः- वैसे तो विधायक प्रताप ग्रेवाल की लोेकप्रियता का कोई तोड नही है। लेकिन प्रियंका की सभा मे उमडे अपार जन समुह के बाद उनकी कद मे इजाफा हो गया। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से विधायक प्रताप ग्रेवाल आम सभा को लेकर सक्रियता के साथ जुटे हुये थे।


फोरलेन चौकड़ी पर लगा लंबा जाम –
धार, झाबुआ,अलीराजपुर,बडवावानी सहित इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का सुनने पहुंचे थे। जब प्रियंका गांधी सभा को संबोधित कर रही थी उस समय कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। इधर, सभा खत्म होने के बाद कुक्षी नाके पर फोरलेन चौकड़ी पर लंबा जाम लग गया था। वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए, फोरलेन की दोनों और करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल सहित पुलिस बल पहुंचा और यातायात व्यवस्था सुगम करवाई गई। करीब दो घंटे तक पुलिस बल यातायात व्यवस्था को सुगम करने मे लगा रहा।


Bakhtavar Express

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.