: कालिका माता मंदिर पर अष्टमी पर कलश बेड़ा चढ़ाई का हुआ आयोजन
Thu, Mar 30, 2023
श्रद्धा एंव भक्ति के साथ श्रद्धालुओ ने बढ चढकर लिया भाग
खुंटपला। चैत्र नवरात्रि का पर्व इस बार भी प्रतिवर्षानुसार श्रद्धा एव भक्ति के साथ मनाया गया। कालिका माता मंदिर परिसर खुटपला पर अष्टमी की रात मां दुर्गा की आराधना कर ग्राम की जनता के सानिध्य में बेड़ा चढ़ाई का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें दानदाताओं के द्वारा मां भगवती के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ जिसमें बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई। प्रथम कलश बेड़ा चढ़ाई की बोली भेरूलाल गंगाराम औथवाल 36000 रू
दूसरा कलश की बोली श्री डा. संतोष मोतीलाल श्रीकार 51000
तीसरे कलश की बोली महेश राजपुरोहित 39000 चतुर्थ कलश की बोली हीरालाल गणपत मारू 35000 पंचम कलश की बोली दिलीप पूना दातलेचा ने ली। वही श्रद्धालुओ के द्वारा रंगारंग गरबे खेलकर माॅ की आराधना की गई। संचालन रामचंद्र करोड़ीवाल गौशाला धाम के द्वारा किया गया
https://www.youtube.com/watch?v=dOLrl3Va7wk
: मारू-कुमावत युवा संगठन का हुआ गठन, बरखेडा के चौधरी बने अध्यक्ष
Mon, Mar 27, 2023
सरदारपुर। मारू-कुमावत समाज तहसील सरदारपुर के युवा संगठन के गठन को लेकर रविवार को ग्राम बोला मे कुंबाजी महाराज मंदिर प्रांगण मे समाजजनो की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे समाज के उत्थान हेतु मारू-कुमावत युवा संगठन का गठन किया गया, जिसमे झमक चौधरी बरखेडा को सर्वानुमति से संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वही समिति के अन्य पदाधिकारी मे उपाध्यक्ष पद पर लालचंद चांदोरा मोयाखेडा, गोपाल गुगावण भोपावर, भागीरथ टांक मौलाना, जितेन्द्र निम्बीवाल बरमण्डल, सचिव पद पर नरहरी चौधरी बोला, पुखराज चौधरी हनु.कांग, कोषाध्यक्ष पद पर शिवा चौधरी पसावदा, सह-कोषाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र चौधरी फुलगाॅवडी, महामंत्री पद पर वेदप्रकाश चौधरी सरदारपुर, अमृतलाल डिडवानिया टाण्डाखेडा, अरविंद मारू राजगढ, सुखदेव मारू लाबरिया, रवि मालवीया बरखेडा, प्रचारमंत्री के पद पर गोपाल रावडिया बरमण्डल, पारस चौधरी फुलगाॅवडी, दिनेश गुगावन दसाई, राकेश मारू खुंटपला एवं मीडिया प्रभारी पद पर जगदीश गेन्दर हनु.कांग, दीपक चौधरी भोपावर को भी सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। आयोजित बैठक मे एडव्होकेट झमक चौधरी सरदारपुर, दिनेश चौधरी हनु.कांग, कालुराम मारू, बलराम मारू, प्रकाश चांदोरा, गोकुल मारू, उंकार मारू, संजय डिडवानिया, अमृत मारू, चुन्नीलाल मारू, गोपाल मारू, नारायण मारू आदि युवा उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जगदीश गेन्दर एवं दीपक चौधरी द्वारा दी गई।
: श्रीमती शर्मा का निधन
Sun, Mar 26, 2023
अमझेरा - वयोवृद्ध मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला आनंदीबाई शर्मा 81 वर्ष का निधन हो गया वे मोहन,जितेन्द्र व पवन पुत्र सुंदरकाण्ड मंडल के प्रमुख गायक ललीत शर्मा की माताजी थी । अमझेरा मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहॉ जनप्रतिनिधि निलांबर शर्मा,रवि पाठक,नवीन पंचोली,षांतीलाल पाटीदार,प्रेमनारायण दीक्षित,कैलाष ठाकुर,अक्षय गुप्ता,विक्रमसिंह राठौर,अजय शर्मा,आषीष पंचोली आदि सहीत नगरजनों व समाजजनों के द्वारा भावभिनी श्रद्धाजंलि दी गई।