: मतदान जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली
Sat, Aug 12, 2023
अमझेरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार मतदान का प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाईक-रेली निकाली गई। रेली नगर के प्रमुख मार्गो एवं विभिन्न वार्डो मे पहुंची। बाइक पर शिक्षक हाथो मे मतदान जागरूकता कि तख्ती लिए हुए थे। रेली का समापन शा उ मा विद्यालय मे हुआ। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य आर पी दोहरे, जनशिक्षक सुशील कुमार खंडेलवाल BLO सुपरवाइजर, जनशिक्षक कैलाश चन्द्र बघेल BLO सुपरवाइजर अमझेरा एवं संकुल सह समन्वयक गोविन्द हामड़, शिक्षक अजय शर्मा जनशिक्षा केन्द्र अमझेरा संकुल अंतर्गत समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यपक व संस्था प्रभारियों एवं मतदान केन्द्रों के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों उपस्थित रहे।
: चलते ट्रेलर मे लगी आग
Fri, Aug 11, 2023
अमझेरा। इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर सतनाम ढाबे के समीप वायरिंग जलने से अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने अपनी सूझ बुझ से वाहन को साइड मे खड़ा किया। आग लगने के कारण ट्रेलर के आगे के टायर ओर पुरा केबिन जलकर राख हो गया। अमझेरा पुलिस को सूचना मिलते हि उपनिरीक्ष क जयपाल बिल्लोरे, आरक्षक राम बैरागी मोके पर पहुँचे ओर ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड कि सहायता से आग को बुझाया। ड्राइवर के मुताबिक उड़ीसा से लोहे कि प्लेट भर कर अहमदाबाद कि ओर जा रहा था तभी हादसा हुआ। आग लगने से कोई जनहानी नही हुई।
: मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत वसुंधरा महाउत्सव का हुआ आयोजन,गोशाला में किया पौधारोपण
Fri, Aug 11, 2023
खुंटपला । मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत वसुंधरा महाउत्सव के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खुटपला के श्री गोपाल कृष्ण गोशाला पर शहिदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वचनो लोकर्पण किया गया । साथ आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 पौधो को भी लगाया ही झंडा वन्दन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमृत पायल,महामंत्री अमित सोनी गोशाला संरक्षक रामचंद्र करोडीवाल, गोपाल राठौड, नरेन्द्र जाट, रामचन्द्र मारू, प्रकाश राठौड शिवम दिनेश बाबा सन्तोष सेन, प ग्राम पंचायत के सरपंच सीताबाई गोमालाल गिरवाल सचिव मनोहरलाल जाट, रोजगार सहायक, नारायण श्रीकार देवीलाल श्रीकार नंदराम गामड़ , प्रेमचंद मालवीय राजू जारोला व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आभार जनपद सदस्य परमानन्द्र गामड ने माना।