विभीन्न मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी, तहसील के 68 पटवारी हड़ताल पर, प्रभावित हो रहे राजस्व से संबधित कार्य
सरदारपुर। मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी है। इससे कई प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहें है। सरदारपुर तहसील में भी 28 अगस्त से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरदारपुर के तहसील कार्यालय के सामने पटवारी हड़ताल पर बैठे है।
पटवारियों की 2800 ग्रेड पे, पदोन्नति एवं गृह भाड़ा व यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की मांग है। पटवारी संघ के अध्यक्ष परेश गोहिल ने बताया कि 25 वर्षाे से वेतनमान नहीं बढ़ाया गया है। हमारी ग्रेड पे में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। लंबे समय से पटवारियों की पदोन्नति नहीं हुई है इसलिए पटवारियों की भी पदोन्नति की जाए।
अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश और भोपाल में तिरंगा यात्रा में माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके है। 23 से 25 अगस्त तक सामूहिक अवकाश भी की गई। लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई। पटवारी संघ के संरक्षक मोहन सिंह गौड़, सचिव रविराज पाटीदार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह डोडिया, बलराम नलवाया, हेमराज धवड़, कुसुमलता अजनार सहित तहसील के 68 पटवारी हड़ताल पर है।