अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि भाजपा अमझेरा दसाई मंडल के 55 बूथों पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री साहित भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा का ध्वज फहराया गया एवं लोगो के घरो मे तोरण, झंडे लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। अमझेरा के 9 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मोके पर रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शुभम दीक्षित, शंकर हामड चालनी, अशोक कुशवाह, अंतिम मोदी, शिवा मकवाना, हेमंत शर्मा, रवि प्रजापत, प्रेम केवट, विशाल गेहलोत आदि अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.