बरमंडल। रंगपंचमी के पर्व पर बच्चों से लेकर बडो तक ने जमकर होली खेली। रंग गुलाल से सराबोर होकर फाग गीतो पर लोगो ने जमकर नाच गाकर खुषीया मनाई। वैसे इस बार धुलेंडी पर्व पर रंगों से होली खेलने मे जो उत्साह नजर नही आया उसकी कमी रंगपंचमी पर पुरी हो गई। सुबह से ही डीजे पर फाग गीतो पर युवाओं की टोली द्वारा होली की मस्ती परवान चढने लग चुकी थी जो दोपहर मे 12 बजे तक पुरे शबाब पर पहुँच चुकी थी।
बस स्टैंड,कचहरी चौक,सदर बाजार,पडुनी आदि स्थानों पर युवाओं द्वारा जमकर फाग गीता पर होली खेली गई। महिलाओं मे अधिक उत्साह नजर आया। सदर बाजार मे अंबिका माता परिसर पर महिलाओं की टोली द्वारा फाग गीतो पर नृत्य कर होली की खुशियां मनाई गई।