May 19, 2024 |

BREAKING NEWS

भंडारे के साथ यज्ञ सम्पन्न,भगवान का आकर्षक श्रंगार कियालाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर,बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की हुई भिड़ंत, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललोकसभा चुनाव के लिये सरदारपुर विधानसभा के फाइनल आंकड़े जारी,विधानसभा चुनाव की तुलना मे 1.04 प्रतिशत कम  हुआ मतदान,2287 मतदाता बढे लेकीन  विस की तुलना मे 3381 लाडली बहनो ने कम किया मतदान,कांग्रेस की बढ़त वाले आदिवासी मतदान केंद्रों पर 7 से लेकर 31 प्रतिशत तक  बढ़ा मतदान,भाजपा को बढत दिलाने वाले 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर कम हुआ मतदानकपड़ा व्यापारी के साथ हुई रुपए छीनने की घटना के बाद व्यापारी संघ ने ज्ञापन सोपा,बदमाशो को पकड़ने की करी मांग

भाजपा की दूसरी सूची भी आचार संहिता लगने के पूर्व होगी जारी,धार सीट का फैसला दूसरी सूची मे संभव,महिला को तरजीह मिलने पर सावित्री और रंजना प्रमुख दावेदार,बघेल,पटेल और अलावा भी दौड़ मे

Bakhtavar Express

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा ने लोकसभा मे आचार संहिता लगने के पुर्व ही अपने प्रत्याशीयो के नामो का ऐलान कर विपक्षी दलो पर मनोवैज्ञानिक बढत बना ली है। वही भाजपा की दुसरी सुचि को लेकर भी दिल्ली मे केंद्रीय चुनाव समिती की बैठक का दौर जारी है। संभवत एक दो दिनो के भीतर भाजपा अपने दुसरी सुचि भी जारी कर दे। मप्र मे 29 लोकसभा सीटो मे से भाजपा ने 24 सीटो पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वही दुसरी सुचि मे बाकी बची सीटो पर भी चुनाव लड़ने वालो उम्मीदवारो के नामो का ऐलान होने की संभावना है।


धार लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद छतरसिंह दरबार को फिर से टिकट मिलने की संभावना बहुत कम है। भाजपा यहा पर किसी नये उम्मीदवार को चुनावी मैदान मे उतार सकती है। संघ की सहमति से यदि उम्मीदवार तय हुआ तो अभाविप के जनजातीय मोर्चे के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री का दायित्व निभा चुके राकेश पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वही नये चेहरे के तौर पर कुक्षी क्षैत्र से शैलेंद्र अलावा एंव वीरेन्द्र बघेल का नाम भी प्रमुख है।


वही यदि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भाजपा प्रदेश मे लागु करती है तो धार,इंदौर और बालाघाट सीट पर महिला उम्मीदवारो को चुनावी मैदान मे उतार सकती है। भाजपा ने प्रदेश मे 24 सीटो मे से 4 सीटो पर महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है।


यदि धार सीट पर महिला प्रत्याशी को भाजपा चुनाव मैदान मे उतारती है तो पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर और पुर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम प्रमुख दावेदारों मे शामिल है। वही पूर्व सांसद एंव कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह राजुखेडी का भी भाजपा मे प्रवेश फिलहाल टल गया है। भाजपा का एक धड़ा राजुखेडी का भाजपा मे प्रवेश कराकर उन्हे सांसद का चुनाव लडाना चाहता है वही दुसरा धड़ा बिना शर्त ही उनका भाजपा मे प्रवेश चाहता है। सूत्र बताते है की राजुखेडी भी टिकट कंफर्म की शर्त पर ही या फिर किसी सम्मानजनक पद के आश्वासन पर भाजपा मे आना चाहते है। खैर यह राजनीति है यहा पर कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। 


Bakhtavar Express

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.