May 19, 2024 |

BREAKING NEWS

लाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की टक्कर,बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललाबरिया दसाई मार्ग पर बोलेरो और बाइक की हुई भिड़ंत, डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल बाइक सवार दंपती हुए गंभीर घायललोकसभा चुनाव के लिये सरदारपुर विधानसभा के फाइनल आंकड़े जारी,विधानसभा चुनाव की तुलना मे 1.04 प्रतिशत कम  हुआ मतदान,2287 मतदाता बढे लेकीन  विस की तुलना मे 3381 लाडली बहनो ने कम किया मतदान,कांग्रेस की बढ़त वाले आदिवासी मतदान केंद्रों पर 7 से लेकर 31 प्रतिशत तक  बढ़ा मतदान,भाजपा को बढत दिलाने वाले 30 से अधिक मतदान केंद्रों पर कम हुआ मतदानकपड़ा व्यापारी के साथ हुई रुपए छीनने की घटना के बाद व्यापारी संघ ने ज्ञापन सोपा,बदमाशो को पकड़ने की करी मांगअमझेरा में बाइक सवारो ने दिन दहाडे कपड़ा व्यापारी से छीने पैसे फैली सनसनी ,घटना सीसीटीवी में कैद

भाजपा के तीन मंडलो की शक्ति केंद्र टोली एवं पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न,पद एक व्यवस्था हैं हम सब भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं – जगदीश देवड़ा

Bakhtavar Express

हर व्यक्ति को लाभ दे रही भाजपा सरकार – उप मुख्यमंत्री देवड़ा

धार। भाजपा जिला संगठन के सरदारपुर अमझेरा,लाबरिया मंडल शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को ग्राम दसई में संबोधित किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


बैठक को लोकसभा प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया एवं संयोजको से आग्रह किया की हर बूथ पर जाकर लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाना हे। अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है जिसे हमे पुरा करना है। भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी हैं, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा की नींव में वह जनसंघ के कार्यकर्ता है, जिन्होंने साइकिल पर जीरो से शुरूआत की थी। संघर्ष किया था शामिल हैं। जनसंघ का काम भूखे, प्यासे रहकर किया। तब कोई गांव में खाना खिलाएगा यह भी मुसीबत थी। कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति दिवानापन रहता है। चुनाव लड़ना हमारी ताकत नहीं है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है। बनने वाले को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि मैं कुछ बन गया। पद एक व्यवस्था हैं नहीं तो हम एक भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता हैं।
इस दौरान लोकसभा विस्तारक ओम प्रकाश दय्या, विधानसभा प्रभारी नरेश राजपुरोहित, जिला पंचायत गायत्री पुरोहित और जगदीश भाभर, संजय बघेल, जिला मंत्री मुकेश केवलजी व दीपक फेमस, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी, मुकेश शर्मा, अखिलेश यादव, जय सूर्या मंडल महामंत्री दिनेश पटेल सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राकेश नाहर व आभार सुरेश पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित द्वारा दी गई।


Bakhtavar Express

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.